रांची। वनडे टीम के कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी झारखंड के ब्रांड एंबेसडर बनाये गये हैं। इस बात की जानकारी झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मीडिया को दी।
नटखट हो गई है साक्षी-माही की नन्हीं जीवा, देखें तस्वीरें
विराट के करीबी शास्त्री ने की दिल खोलकर धोनी की तारीफ
सीएम रघुवर दास ने विश्व पर्यटन दिवस पर 'अनएक्सप्लोर्ड झारखंड-2105' कार्यक्रम में कहा, '2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 करोड़ की लागत से होने वाले मालुती के टेराकोटा मंदिरों के संरक्षण का अभियान ऑनलाइन शुरू करेंगे'। सीएम ने कहा कि धोनी देश की आन-बान शान है और इस कारण उनसे अच्छा झारखंड का कोई ब्रांड एंबेसडर हो ही नहीं सकता।
गौरतलब है कि आज से करीब तीन साल पहले धोनी के ब्रांड एंबेसडर को लेकर उत्तराखंड और झारखंड में काफी राजनीतिक बहस छिड़ गई थी। उत्तराखंड का कहना था कि धोनी यहां के जन्में हैं इसलिए उन्हें उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनना चाहिए।
जबकि झारखंड का कहना था कि वो यहां रहते हैं इसलिए उन्हें झारखंड का ब्रांड एंबेसडर बनना चाहिए। फिलहाल आज यह जंग सुलझ गई है और धोनी अब झारखंड के ब्रांड एंबेसडर बन गये हैं।