ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हटके स्टायलिश प्लेयर बने तमीम इकबाल
ओवल। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जब बांग्लादेश के बल्लेबाज एक-एक करके आउट हो रहे थे तो दूसरी तरफ तमीम इकबाल ने मोर्चा संभाले रखा और शानदार 95 रनों की पारी खेली। इकबाल ने लगातार शानदार बल्लेबाजी करके खुद को साबित किया है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी अपने इस प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। तमीम इकबाल ने 69 गेंदों पर ऑस्ट्रेलिाय के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाया।
तमीम इकबाल की बल्लेबाजी की खास बात यह है कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की शानदार गेंदबाजी के सामने की है यह बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, मोइजिज हेनरीक और एडम जैंपा जैसी धारदार गेंदबाजी के सामने यह अहम पारी खेली है। ऑस्ट्रेलिया का एक भी गेंदबाज तमीम इकबाल के लिए मुश्किल खड़ा नहीं कर सका और बहुत आसानी से उन्होंने तमाम गेंदबाजों का सामना किया।
43वें ओवर तक बांग्लादेश की कमान संभाले रखी और इस दौरान उन्होंने 114 गेंदों का सामना किया। तमीम सिर्फ पांच रन से इस टूर्नामेंट में लगातार दूसरा शतक लगाने से चूक गए। जिस वक्त वह गेंद को पुल करने की कोशिश कर रहे थे तभी वह अपना कैच हेजलवुड को थमा बैठे। इकबाल ने अपनी पारी में 6 चौके और तीन बड़े छक्के लगाए। तमीम इकबाल के अलावा कोई भी बांग्लादेशी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी की सामना नहीं कर सका।
इसे भी पढ़ें- "मियाँ, इस कप्तान सरफराज से तो पीके फिल्म का सरफराज अच्छा था, अनुष्का को ले उड़ा था"
तमीम इकबाल ने अपनी पिछली छह पारियों में चार अर्धशतकीय पारी खेली है, पिछली पांच पारियों में उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 47 रन, न्यूजीलैंड के खिलाफ 65, पाकिस्तान के खिलाफ 102, इंग्लैंड के खिलाफ 128 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 95 रनों की पारी खेली। बाएं हाथ के बल्लेबाज तमीम इकबाल ने जिस तरह की पारी खेली है उसके बाद वह वह निसंदेह हमारे हटके स्टायलिश प्लेयर बनते हैं। पिछले मैच की ही तरह उन्होंने इस मैच में भी शानादर बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और बांग्लादेश की टीम को बहुत कम स्कोर पर सिमटने से रोका।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
