Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली, शास्त्री और प्रसाद की तिकड़ी से सीओए पूछेगा ये तीखे सवाल

नई दिल्ली: विश्व कप से सेमीफाइनल स्टेज में बाहर होने के बाद यह टीम इंडिया के लिए घर लौटने का समय है। स्वदेश वापसी पर टीम के कप्तान विराट कोहली, हेड कोच रवि शास्त्री और चयन समिति के प्रमुख एमएसके प्रसाद की मुलाकात प्रशासकों की समिति यानी सीओए से होगी। यह तय है कि इस मुलाकात में भारत की विश्व कप से विदाई के कारण मांगे जाएंगे। बता दें कि लीग स्टेज का बादशाह रहा भारत नॉकआउट स्टेज में पहुंचते ही अपना सबसे खराब खेल दिखाकर बाहर हो गया। न्यूजीलैंड ने यह मैच 18 रनों से जीता था।

टी-20 विश्व कप का रोडमैप-

फिलहाल सीओए प्रमुख विनोद राय सिंगापुर में हैं और भारतीय टीम के खिलाड़ी भी ब्रेक पर चल रहे हैं। ऐसे में अभी मीटिंग की तारीख तय नहीं हुई है लेकिन जब भी यह बैठक होगी तब कोहली से ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप का रोड-मैप मांगा जाएगा।

रायडू और कार्तिक पर सवाल-

विनोद राय के हवाले से सीओए ने इस बाबत जानकारी दी है। इसके साथ ही यह भी जानकारी मिली है कि सीओए इस तिकड़ी से यह भी पूछेगा कि नंबर चार स्थान पर अंबाती रायडू को विश्व कप की 15 सदस्यीय टीम में जगह क्यों नहीं दी जा सकी। इसके साथ ही यह भी पूछा जाएगा कि दिनेश कार्तिक को पंत और रायडू के ऊपर तरजीह क्यों दी गई क्योंकि कार्तिक का रिकॉर्ड पिछले कुछ मैचों में अच्छा नहीं था। ना ही उन्होंने गत आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया था। आपको बता दें कि कार्तिक विश्व कप में मिले सभी मौकों पर फेल साबित हुए।

धोनी के नंबर 7 पर सवाल-

यहीं नहीं, कोहली एंड कंपनी से यह भी जवाब मांगा जाएगा कि धोनी को सेमीफाइनल मैच में नंबर 7 तक इंतजार करवाने के पीछे क्या वजह रही। यह पता चला है यह संजय बांगर का फैसला था कि धोनी को नंबर 7 पर ही भेजा जाएगा तो ऐसे में हेड कोच होने के नाते शास्त्री और कप्तान होने के नाते कोहली ने क्यों चुप्पी साधे रखी।

इसके अलावा चयन समिति के ऊपर भी कुछ गंभीर सवाल गिरेंगे जिनके जवाब प्रसाद को देने होंगे। पता चला है कि सीओए चयन समिति के दो सदस्यों- सरनदीप सिंह और देवांग गांधी के प्रदर्शन से भी संतुष्ट नहीं है।

Story first published: Friday, July 12, 2019, 18:49 [IST]
Other articles published on Jul 12, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+