For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CoA चीफ विनोद राय ने बताया क्यों टीम इंडिया अभी नहीं खेलेगी डे-नाईट टेस्ट मैच

नई दिल्ली। एक तरफ अभी आईपीएल की धूम मची है वहीं दूसरी तरफ इस सीरीज के खत्म होने के बाद भारत के होने वाले अगले मुकाबलों की लिस्ट भी जारी हो चुकी है। अफगानिस्तान के साथ टेस्ट मैच के साथ-साथ भारत को इस साल के अंत में दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर भी जाना है। जहां ऑस्ट्रेलिया लंबे समय से बीसीसीआई को मनाने में जुटा है की भारत उसके साथ एक मैच गुलाबी गेंद के साथ डे नाइट का खेले। भारत ने पहले ही अपनी स्थिति इस बाबत स्पष्ट कर दी थी की वो अभी इस तरह के मुकाबलों के लिए तैयार नहीं है। इसी बीच सीओए के चीफ विनोद राय ने बोरिया मजूमदार की एक पुस्तक के विमोचन अवसर पर कहा की भारत तब तक ऐसे मुकाबले नहीं खेलेगा जब तक उसके खिलाड़ी इसके लिए तैयार न हों। उन्होंने स्पष्ट किया की मैच हमेशा जीतने के लिए ही खेला जाता है और इसमें कोई बुराई नहीं है।

बीसीसीआई के सीईओ ने भी जताई सहमतिः विनोद राय के इस प्रस्ताव पर बीसीसीआई के सीइओ राहुल जौहरी ने सहमति जताते हुए कहा की हम कहां खेलेंगे, कब खेलेंगे, किसके साथ खेलेंगे ये सिर्फ हमारा निर्णय होगा। उन्होंने कहा की हम चाहते हैं की भारत मुकाबले जीतता रहे इसके लिए हम हर संभव प्रयास करने में जुटे हुए हैं। गौरतलब हो की ऑस्ट्रेलिया के मार्क वॉ ने एक रेडियो शो में कहा था की भारत का यह कदम स्वार्थपूर्ण हैं क्योंकि हम क्रिकेट में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं और भारत सिर्फ अपनी जीत के बारे में सोच रहा है। वहीं इस विमोचन के अवसर पर राय ने कहा की बीसीसीआई ने क्रिकेट को और आगे बढ़ाने के लिए बेहतर काम किए हैं इसमें 90 प्रतिशत काम ऐसे हैं जो सच में सराहनीय हैं वहीं 10 प्रतिशत कामों पर और काम करने की जरूरत है।

Story first published: Friday, May 18, 2018, 14:17 [IST]
Other articles published on May 18, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+