For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बीसीसीआई ने आगे बढ़ाई चुनावों की तारीख , सीओए चीफ विनोद राय ने बताई वजह

नई दिल्ली: बीसीसीआई के बहुप्रतीक्षित चुनावों का इंतजार शिद्दत से किया जा रहा है। इन चुनावों को लेकर नाटकीय पिछले कुछ समय से बीसीसीआई मुख्यालय में काफी उठापटक जारी है जिसके केंद्र में चुनावों को लेकर सीओए प्रमुख विनोद राय और सदस्य डायना इडुल्जी के बीच आपसी राय में टकराव है। राय जहां चुनावों को स्थगित किए जाने के पक्ष में हैं तो वहीं इडुल्जी का मानना है कि ये चुनाव किसी हाल में विलंब नहीं किए जाने चाहिए। इसी बीच एक खबर यह है कि ये चुनाव अब अपनी पुरानी तय तारीख पर नहीं होंगे।

दरअसल हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के कारण अब एक दिन देर से यानी 23 अक्टूबर को बीसीसीआई के चुनाव होंगे। विनोद राय ने मंगलवार को पीटीआई को यह जानकारी दी। दोनों ही राज्यों में एक चरण में 21 अक्टूबर को चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में किसी को कोई भी असुविधा ना हो, यह सुनिश्चित करने के लिए बीसीसीआई के चुनाव एक दिन के लिए स्थगित किए गए हैं।

चुनावों पर जानकारी देते हुए सीओए प्रमुख ने कहा, 'बीसीसीआई के चुनाव सही रास्ते पर जा रहे हैं। राज्य चुनावों के कारण हमने चुनाव एक दिन टालने का फैसला किया है। इसलिए अब यह 22 अक्टूबर की जगह 23 अक्टूबर को होंगे।'

वहीं चुनाव को लेकर किसी भी तरह के विलंब की विरोधी सीओए की एक अन्य सदस्य डायना इडुल्जी ने कहा कि वह बीसीसीआई चुनावों में किसी भी तरह के विलंब के खिलाफ हैं, लेकिन समझ सकती हैं कि राज्य चुनावों के कारण इन्हें एक दिन टाला गया है।

हालांकि इडुल्जी ने साफ किया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार राज्य इकाइयों को कुछ दिन की छूट दी जा सकती है, लेकिन बीसीसीआई के चुनाव समय पर होने चाहिए। बता दें कि विनोद राय ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर करके तमिलनाडु क्रिकेट संघ को चुनाव कराने के लिए दी गई स्वीकृति पर स्पष्टीकरण की मांग थी जिसको सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।

Story first published: Wednesday, September 25, 2019, 12:54 [IST]
Other articles published on Sep 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+