बीसीसीआई के एक्टिंग सेक्रेटरी की विदेश यात्रा पर सीओए ने जारी किया कारण बताओ नोटिस
नई दिल्ली। बीसीसीआई और सीओए के बीच तनाव कम होता नहीं दिख रहा है। बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी की भूटान यात्रा पर सीओए ने सवाल उठाए हैं। सीओए ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि आखिर भूटान जाने के पीछे क्या उद्देश्य था और क्यों गए थे। इसका कारण स्पष्ट किया जाए। गौरतलब हो कि चौधरी को 4 जुलाई तक जवाब देने को कहा गया है। इनसे इस बाबत भी सवाल पूछा गया है कि आखिर उन्होंने जाने से पहले इसके लिए प्रस्ताव पहले से क्यों नही रखा। सके अलावा यह भी पूछा गया कि कार्यकारी सहायक के साथ भूटान जाने से पहले प्रशासकों की समिति से मंजूरी क्यों नहीं ली गई।
लगातार विदेशी यात्राओं पर सवालः सीओए ने चौधरी के लगातार विदेशी और घरेलू दौरों पर भी सवाल उठाए क्योंकि उन्होंने बीसीसीआई सचिव अनिरूद्ध चौधरी और कार्यवाहक अध्यक्ष सी के खन्ना से भी ज्यादा यात्राएं की हैं। सीओए को बीसीसीआई एजीएम(क्रिकेट कार्य) केवीपी राव ने बताया कि यह दौरा क्रिकेट उपकरणों की उपलब्धता और पिच तैयार करने के लिये मिट्टी देखने के लिए किया गया था। हालांकि सीओए ने ईमेल में लिखा, 'क्या यह सभी काम क्यूरेटर या एजीएम क्रिकेट कार्य के नहीं थे. वहां आपकी क्या जरूरत थी और आपके कार्यकारी सहायक के भी जाने का क्या औचित्य था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
