Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

CoA के निर्देश पर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर लग सकता है दो मैचों का बैन

Hardik Pandya, KL Rahul suspended for two matches by BCCI | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। कॉफी विद करण शो के दौरान पांड्या के बयान से उपजे विवाद के बाद हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को दो मैच के लिए प्रतिबंधित करने का निर्देश दिया गया है। सीओए के चीफ विनोद राय ने इस अपनी राय़ रखते हुए दोनों पर दो मैच का बैन लगाने की बात कही है।
अपने बयान को लेकर हार्दिक पांड्या काफी विवाद में चल रहे थे उनके साथ केएल राहुल को भी शो पर जाने को लेकर आलोचना की जा रही थी।

विनोद राय का कहना है कि वह हार्दिक के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं हालांकि डायना एडुल्जी इस पर फैसला लेंगी। मेरे हिसाब से उनका बयान खराब और असहनीय था बाकि डायना कानूनी तौर पर अपना सुझाव बताएंगी और दोनों खिलाड़ियों पर बैन का अंतिम फैसला वहीं से तय होगा।

क्यो उपजा विवाद:
दरअसल, पांड्या ने शो के दौरान अपनी महिला मित्रों से नाइट क्लबों में मिलने और 'बातचीत' के बारे में बताया। हालांकि वे उनसे बातचीत की बजाय उन्हें 'देखने' पर ज्यादा फोकस कर रहे थे। पांड्या ने इस बारे में भी बात की, कि कैसे उनका परिवार उनकी यौन गतिविधियों को 'सहज' तौर पर लेते हैं। इस बयान के बाद विवादों का तूफान आ गया जो अबतक जारी है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी नहीं खेल पाएंगे पांड्या:
भारतीय टीम के सद्स्यों में हार्दिक पांड्या का भी नाम था लेकिन मौजूदा बैन के चलते वह दो वनडे मैच नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में सीरीज के तीसरे मैच में वह टीम का हिस्सा बन पाएंगे।

Story first published: Thursday, January 10, 2019, 13:34 [IST]
Other articles published on Jan 10, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+