Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

FIFA: पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा कोस्टारिका

ब्राजील। विश्व कप की जंग अब हर पल रोमांच साबित हो रही है। कोस्टा रिका ने ग्रीस को पेनाल्टी शूट आउट में 5-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश क्या किया, सभी आश्चर्य में डूब गए। क्वार्टर फाइनल में उनकी भिड़त नीदरलैंड से होगी जिसकी प्रतिभा का लोहा खेलप्रेमी मान चुके हैं।

कोस्टारिका और ग्रीस के बीच हुए इस रोमांचक मैच में हाफ टाइम तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। 52वें मिनट में ब्रायन रूइज ने पहला गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। स्कोर लेवल करने के लिए ग्रीस की टीम ने कड़ा संघर्ष किया लेकिन निर्धारित समय तक वह गोल दागने में नाकाम रही।

पढ़ें- सचिन भी ले रहे लुत्फ

निर्धारित समय के बाद दिए गए एक्स्ट्रा टाइम में ग्रीस के सोकराटिस पापास्थाथोपाउलोस ने गोल ठोककर मैच का स्कोर 1-1 की बराबर पर ला खड़ा किया। आखिरकार मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट पर हुआ।

इन रोमांचक क्षणों में कोस्टा रिका के गोलकीपर रेयलोर नावास ने अच्छे सेव किए। इस तरह कोस्टा रिका ने पहली बार फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचकर विश्व कप की जमीन पर इतिहास रच दिया।

हालांकि पूरे मैच में बॉल पर 57 फीसदी ग्रीस का कब्जा रहा और 43 फीसदी कोस्टा रिका के हिससे में आया पर अंत में हुए उलटफेर में सभी की आंखें खुली की खुलीं रह गईं जब ग्रीस फिसड्डी साबित हुआ।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:13 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+