धोनी और युवराज सिंह को लेकर कोच रवि शास्त्री ने दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व डायरेक्टर रवि शास्त्री को भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में 2019 विश्वकप तक के लिए चुन लिया गया है। टीम इंडिया के नए हेड कोच रवि शास्त्री ने कोच बनते ही भारतीय कप्तान विराट कोहली, विकेटकीपर एम एस धोनी और युवराज सिंह के भविष्य पर बड़ा बयान दिया है।

6 सालों में बदला हुआ कोहली देखोगेः शास्त्री
शास्त्री ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें अभी बहुत आगे बढ़ना है। कोहली जब से कप्तान बने हैं तब से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि- 'विराट कोहली चैंपियन क्रिकेटर है और वह अभी अपने चरम पर नहीं पहुंचा है। अगले पांच या 6 सालों में असली विराट कोहली देखने को मिलेगा।'

कप्तान बनने के बाद शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं कोहली
शास्त्री ने कहा कि विराट कोहली कप्तान बनने के बाद लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। कप्तानी संभालने के बाद उनकी फॉर्म और अच्छी हुई है। गौरतलब है कि कोहली वनडे और टी-20 के नंबर एक बल्लेबाज हैं। टेस्ट क्रिकेट में भी वो 5 नंबर पर कायम हैं।

समय आने पर धोनी-युवी से निपट लेंगे
शास्त्री ने एम एस धोनी और युवराज सिंह के बारे में भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा 'विश्व कप 2019 में अभी काफी समय है। ये दोनों ही चैंपियन क्रिकेटर हैं। समय आने पर हम इससे निपट लेंगे। मैं फिर से ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनने जा रहा हूं इसलिए मुझे कप्तान के साथ कुछ समय बिताने और चीजों को आगे बढ़ाने के लिये कुछ समय चाहिए।'

खराब फॉर्म में चल रहे हैं यूवी
गौरतलब है कि युवराज सिंह का प्रदर्शन पिछले चैंपियंस ट्रॉफी के बाद वेस्टइंडीज सीरीज में काफी खराब रहा। जिसके बाद युवराज सिंह की फॉर्म पर सवाल उठ रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
