
'मुझे लगा कि कंगारू बल्लेबाज डर कर खेल रहे थे'
डेविड सेकर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट से खास बातचीत में कहा, 'मुझे लगा कि कंगारू बल्लेबाज डर कर खेल रहे थे' उन्होंने आगे कहा कि "उन्हें (खिलाड़ियों को) खुलकर खेलना चाहिए था। जब आप हार रहे होते हैं तो आप डर कर ही खेलते हैं। मुझे लगता है कि हम इसे ठीक कर सकते हैं और इस टीम में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है।"

'रोहित शर्मा जैसी बल्लेबाजी मैंने कम ही देखी है'
डेविड सेकर ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज कुल्टर नाइल की तारीफ करते हुए कहा कि- "हमारे तेज गेंदबाजों ने वनडे सीरीज में जबर्दस्त गेंदबाजी की। कूल्टर नाइल ने खास तौर पर प्रभावित किया। पैट कमिंस ने भी अच्छी गेंदबाजी की। ये भी मानना होगा कि टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। आखिरी मुकाबले में रोहित शर्मा जैसी बल्लेबाजी मैंने कम ही देखी है।"

'भारतीय बल्लेबाजों ने कठिन पिच को भी आसान बना दिया'
सेकर ने आगे कहा कि भारतीय बल्लेबाजों ने कठिन पिच को भी आसान बना दिया। हालांकि सेकर का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर्स ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया जिस पर काम करने की जरूरत है।


Click it and Unblock the Notifications
