SRHvsRR Match Preview: क्या फिर हारेगा बेंगलुरू, मुंबई के पक्ष में हैं आंकड़े
नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-12 का सातवां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच होने वाला है। मुकाबला बेंगलुरू के होमग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा लेकिन बावजूद इसके पलड़ा भारी मुंबई का नजर आ रहा है। दोनों टीमें अभी तक एक-एक मैच खेल चुकी हैं जिसमें उन्हें हार मिली। ऐसे में अब रोहित शर्मा टीम को पहली जीत दिलाने के इरादे में उतरेंगी तो वहीं दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने पहले मैच में खराब बैटिंग करने वाली बेंगलुरू टीम सबकुछ भूलाकर आगे बढ़ने में कोशिश करेगी। अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो पलड़ा मुंबई का भारी नजर आता है।
ये रहे अबतक के आंकड़े
दोनों टीमों आईपीएल मैचों में अभी तक 25 बार आमने-सामने हो चुके हैं। इस दाैरान 16 बार मुंबई ने बाजी मारी तो 9 बार बेंगलुरू जीतने में कामयाब हो पाया है। वहीं बेंगलुरू के अपने घर में पुराने आंकड़े भी साथ देते नजर नहीं आ रहे। मुबंई टीम ने चिन्नास्वामी में 9 में से 7 बार बेंगलुरू को हराया है। इससे पता चलता है कि बेंगलुरू टीम अपने घर में भी मुंबई के आगे फीकी पड़ जाती है। हालांकि पिछले सीजन में इन दोनों का 2 बार आमना-सामना हुआ, जिसमें दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता।
दोनों टीमों की संवावितः प्लेइंग इलेवन-
बेंगलुरूः पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), एबी डिविलियर्स, विराट कोहली (कप्तान), उमेश यादव, मोइन अली, युजवेंद्र चहल, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, नवदीप सैनी, शिमरॉन हेटमेयर, मोहम्मद सिराज, शिवम दूबे।
मुंबईः युवराज सिंह, रोहित शर्मा (कप्तान), कीरोन पोलार्ड, मिशेल मैक्लेघन, सूर्यकुमार यादव, बेन कटिंग, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, क्रुनाल पंड्या, रसिख सलाम।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
