चेन्नई टेस्ट : स्ट्रॉस का शतक, इंग्लैंड को 319 रनों की बढ़त (लीड-1)
इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 75 रनों की बढ़त मिली थी। उसने सलामी बल्लेबाज एंड्रयू स्ट्रॉस के शानदार 123 रनों की बदौलत पहली पारी में 319 रन बनाए थे जबकि भारतीय टीम मात्र 241 रनों पर आउट हो गई थी।
बहरहाल, पहली पारी में शानदार शतक लगाने वाले स्ट्रॉस दूसरी पारी में भी 102 रनों पर नाबाद हैं जबकि एकदिवसीय श्रंखला में नाकाम रहने के बाद पहली बार अपना हाथ दिखा रहे धुरंधर बल्लेबाज पॉल कोलिंगवुड (नाबाद 93) भी शतक के करीब पहुंच चुके हैं।
अपने करियर का 14वां शतक लगाने के लिए स्ट्रॉस ने 214 गेंदों का सामना किया और सात चौके लगाए। कोलिंगवुड ने 219 गेंदो का सामना करते हुए नौ चौके लगाए हैं।
मैच के तीसरे दिन शनिवार को स्ट्रॉस 73 और कोलिंगवुड 60 रनों पर नाबाद लौटे थे। चौथे दिन के पहले सत्र में भारतीय गेंदबाजों को एक भी सफलता नहीं मिली। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने तीन विकेट पर 172 रन बनाए थे।
तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कोलिंगवुड ने कहा था कि उनकी टीम भारतीय टीम को कम से कम 350 रनों का लक्ष्य देना चाहेगी। इस लिहाज से इंग्लैंड की टीम अपने निर्धारित लक्ष्य के काफी करीब पहुंच चुकी है। आशा की जा रही है कि मेहमान टीम दूसरे सत्र में पूरे समय बल्लेबाजी करेगी और उसका लक्ष्य तेजी से रन बटोरना होगा, जिससे कि वह भारत के सामने कठिन से कठिन लक्ष्य रख सके।
दूसरी ओर, गेंदबाजों की नाकामी के कारण भारतीय टीम मुश्किलों में घिर गई है। इंग्लैंड के बल्लेबाजों के बल्ले से निकल रहा एक-एक रन उसके लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। टूटती पिच को देखते हुए उसके लिए 350 या उससे अधिक रनों का लक्ष्य हासिल करना काफी मुश्किल हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications