विश्व कप 2019 : धोनी को टीम में रखने का था बड़ा कारण, कोच रवि शास्त्री ने किया खुलासा
नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई को आईसीसी विश्व कप के 12वें टूर्नामेंट की शुरूआत होने वाली है। सभी टीमों ने अपनी अंतिम 15 सदस्यीय टीम भी घोषित कर दी। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम आज यानि की मंगलवार को रात के समय इंग्लैंड में पहुंच जाएगी। रवाना होने से पहले कोच रवि शास्त्री ने प्रेस काॅन्फ्रेंस की। विश्व कप को लेकर टीम की योजना क्या है? इसका उल्लेख भी ृ किया, साथ में यह भी बताया कि आखिर किस मकसद से विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को टीम में जोड़ा गया है।

मैच में अहम होते हैं धोनी
शास्त्री के अनुसार, धोनी विश्व कप दाैरान टीम के लिए एक अहम खिलाड़ी साबित होंगे। उन्होंने कहा कि वो टीम के लिए काफी अहम हैं। एक पूर्व कप्तान होने के नाते वो कई तरह से टीम की मदद कर सकते हैं। एक खिलाड़ी के तौर पर भी वो शानदार हैं। आप उनके रन आउट, स्टम्पिंग देख लीजिए। वो मैच में काफी अहम होते हैं। जो मैच का रिजल्ट बदल सकते हैं। आप आईपीएल में ही उन्हें देख लीजिए। उन्होंने किस तरह का प्रदर्शन किया।

अहम खिलाड़ी रहेंगे धोनी
धोनी के बैकअप के रूप में दिनेश कार्तिक को रखा गया है, लेकिन धोनी की माैजूदगी विराट कोहली के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होगी। मैदान पर अभी भी धोनी के फैसलों पर तवज्जो दी जाती है। हाल ही में कोहली ने इंटरव्यू के दाैरान धोनी की अहमियत बताई थी। उन्होंने कहा था कि हम दोनों एक-दूसरे पर बहुत विश्वास करते हैं। धोनी ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पहली गेंद से लेकर 300वीं गेंद तक क्रिकेट को बेहतर तरीके से समझते हैं। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि विकेट के पीछे मेरे पास धोनी जैसा अनुभवी खिलाड़ी है।
वर्ल्ड कप 2019 : इंग्लैंड टीम में हुए 3 बड़े बदलाव, जोफ्रा आर्चर की अचानक हुई एंट्री

बिकेल भी कर चुके हैं तारीफ
आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज एंडी बिकेल ने भी धोनी की तारीफ की। उन्होंने भी शास्त्री की तरह कहा था कि धोनी भारतीय टीम के लिए अहम साबित होंगे। बिकेल ने कहा कि धोनी को आखिरी ओवरों में खेलना का काफी अनुभव है, ऐसे में इससे विराट को मदद मिलती है। सचिन महान हैं इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन विराट ने चीजें बदली हैं। वह अंत तक खड़े रहते हैं और फिनिशर की भूमिका निभाते हैं। बता दें कि धोनी ने 2011 विश्व कप भारत को दिलाया था। अब इस बार भले वो कप्तान नहीं हैं लेकिन सबकी नजरें उनपर रहेंगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
