For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोच शास्त्री ने दिया टीम इंडिया को अगला टारगेट, तोड़ डालो ऑस्ट्रेलिया का ये रिकॉर्ड

भारत ने श्रीलंका को कोलंबो में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पारी व 53 रनों से हराकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है।

कोलंबो। भारत ने श्रीलंका को कोलंबो में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पारी व 53 रनों से हराकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दोनों मैचों में पहली पारी में 600 से अधिक का स्कोर बनाया। पहले मैच में 600 व दूसरे मैच में 622 का स्कोर खड़ा किया। पहले मैच में शिखर धवन की तूफानी पारी और पुजारा व कोहली का शानदार शतक भारत की जीत के सूत्रधार रहे थे।

जडेजा रहे थे मैच के हीरो.... लेकिन अब..
दूसरे मैच के मैच ऑफ द मैच रहे रवींद्र जडेजा, जिन्होंने न सिर्फ दूसरी पारी में पांच विकेट (मैच में कुल सात विकेट) चटकाए, बल्कि शानदार अर्द्धशतक भी जड़ा था। जडेजा से पहले टीम इंडिया के लिए जीत की नींव रखी थी चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने, जिन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए शतक लगाए। और टीम के स्कोर को 600 के पार ले जाने में अहम भूमिका निभाई।

एक पारी में 600 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत की ओर से यह 29वां मौका था, जब टीम ने एक पारी में 600 या उससे जयादा रन बनाए। अब टीम इंडिया इस मामले में दुनियाभर की टीमों में से सिर्फ ऑस्ट्रेलिया से पीछे है, जिन्होंने यह कारनामा अब तक 32 बार किया है। सीरीज जीत जाने के बाद टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि कप्तान विराट कोहली और उनके साथी खिलाड़ी निश्चित रूप से ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड को तोड़ डालेंगे।

ये बोले शास्त्री
'डेक्कन क्रॉनिकल' से बातचीत में रवि शास्त्री ने कहा, "भारत निश्चित रूप से एक पारी में 600 या उससे ज्यादा रन सबसे ज्यादा बार बनाने का ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ सकता है। मुझे पूरा भरोसा है कि भारतीय टीम यह उपलब्धि जरूर हासिल करेगी। कब? यह मैं नहीं कह सकता। इस साल, या अगले साल, या फिर किसी समय। लेकिन मुझे खुशी होगी, अगर यह कोच के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान होता है।"

गौरतलब है कि बतौर कौच रवि शास्त्री का ये पहला विदेशी दौरा है। शास्त्री के पहले ही विदेशी दौर में टीम ने सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:19 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+