For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोच शास्त्री ने बताया कब हो सकती है धोनी की वापसी, साथ में ऋषभ पंत को दी ये सलाह

नई दिल्ली। इस वक्त बड़ा सवाल यही है कि आखिर महेंद्क सिंह धोनी की टीम में वापसी कब होगी। अगर होगी तो क्या विदाई मैच के लिए या फिर आगामी आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए। फिलहाल टीम के कोच रवि शास्त्री ने अपने बयान से संकेत दे दिए हैं कि धोनी की वापसी में अभी समय लग सकता है। कोच शास्त्री से जब पूछा गया कि क्या वो अगले साल अक्तूबर में आस्ट्रेलिया दाैरे का हिस्सा होंगे तो शास्त्री ने जवाब देते हुए कहा कि इसके लिए आईपीएल तक का इंतजार करना होगा।

धोनी की वापसी कब हो सकती है, इसपर चुप्पी तोड़चे हुए शास्त्री ने का, "यह निर्भर करता है कि वह कब खेलना शुरू करते हैं और आईपीएल में कैसा प्रदर्शन करते हैं। वहीं दूसरे खिलाड़ी विकेटकीपिंग में क्या कर रहे हैं और धोनी के मुकाबले उनका प्रदर्शन कैसा है। आईपीएल बड़ा टूर्नामेंट होगा।" शास्त्री ने आगे कहा कि मैं कह सकता हूं कि आईपीएल के बाद आपकी टीम लगभग तय हो जाएगी। साथ ही मैं यह कहना चाहता हूं कि कौन कहां है इस बारे में कयास लगाने के बजाए आईपीएल तक का इंतजार करें। इसके बाद आप खुद फैसला लें कि देश के टाॅप 17 खिलाड़ी काैन हैं।

इसके अलावा फ्लाॅप चल रहे विकेटकीपर रिषभ पंत को लेकर भी शास्त्री ने बयान दिया है। शास्त्री ने कहा कि वह युवा है और कोई भी आपसे एक दिन में सब कुछ सीखने की उम्मीद नहीं करता। आप गलतियां करोगे, लेकिन जब तक आप बैठ कर इस बारे में सोचते रहोगे कि इन गलतियों को कैसे सुधारा जा सकता है तो, ये खेल यही आपको सिखाता है। एक दिन में सुपर स्टार नहीं बना जा सकता। करियर में उतार-चढ़ाव आते हैं। यही जिंदगी है, लेकिन अगर आप मेहनत करोगे तो बेहतर होगे।

Story first published: Tuesday, November 26, 2019, 20:19 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+