For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सबसे अधिक बार टीम को IPL ट्रॉफी जिताने वाले कोच, महेला जयवर्धने पहले नंबर पर

नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में एक बार फिर से मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। फाइनल मुकाबले में मुंबई की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को हराकर पांचवी बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया है। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। लगातार दो बार आईपीएल जीतने का कारनामा करने वाली मुंबई इंडियंस पहली टीम है।

कोच की भूमिका अहम

कोच की भूमिका अहम

मुंबई इंडियंस की टीम ने इस पूरे सीजन में शानदार खेल का प्रदर्शन किया और उसने हर टीम को इस सीजन में हराकर साबित किया कि आखिर क्यों वह इस सीजन की सबसे मजबूत टीम है। लेकिन मैदान पर जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के पीछे सपोर्ट स्टाफ और कोच की भी जबरदस्त भूमिका होती है। कोच लगातार टीम के खिलाड़ियों के साथ मेहनत करते हैं और उन्हें अभ्यास में मदद करते हैं। कोच ना सिर्फ खिलाड़ियों की खामियों को दुरुस्त करते हैं बल्कि खेल के प्रति उनकी सोच को भी सकारात्मक करने का काम करते हैं।

 सबसे अधिक बार जयवर्धने ने बनाया चैंपियन

सबसे अधिक बार जयवर्धने ने बनाया चैंपियन

आईपीएल का खिताब सबसे अधिक बार मुंबई इंडियंस की टीम ने किया है। मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धन की इस सफलता के पीछे बड़ी भूमिका है। बेहद शांत स्वभाव के महेला जयवर्धने टीम को एकजुट करने के साथ उन्हें बेहतर खेल के लिए प्रेरित भी करते हैं। महेला जयवर्धने की अगुवाई में मुंबई इंडियंस की टीम ने सर्वाधिक बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है।

 सबसे सफल कोच आईपीएल कोच

सबसे सफल कोच आईपीएल कोच

महेला जयवर्धन- 3 बार मुंबई बनी चैंपियन

स्टीफन फ्लेमिंग- 3 बार चेन्नई सुपर किंग्स बनी चैंपियन

ट्रेवर बाइलिस- 2 बार केकेआर बनी चैंपियन

शेन वॉर्न- एक बार राजस्थान रॉयल्स बनी चैंपियन

डरेन लेहमैन- 1 बार मुंबई इंडियंस बनी चैंपियन

रिकी पोंटिंग- एक बार मुंबई इंडियंस बनी चैंपियन

टॉम मूडी- एक बार सनराइजर्स हैदराबाद बनी चैंपियन

Story first published: Wednesday, November 11, 2020, 11:56 [IST]
Other articles published on Nov 11, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+