IPL 2020 : धोनी, कोहली और रोहित होंगे एक टीम में शामिल, BCCI ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां सीजन 29 मार्च को शुरू होगा जबकि फाइनल मैच 24 मई को खेला जाएगा। सोमवार को आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल (जीसी) की बैठक हुई, जिसमें कुछ अहम फैसले लिए गए। लेकिन एक फैसला ऐसा भी रहा जो क्रिकेट फैंस के लिए रोमांच 4 गुना ज्यादा कर देने वाला है। यूं तो महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स, विराट कोहली राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू तो रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हैं लेकिन बीसीसीआई ने फैसला लिया है कि आईपीएल शुरू होने से पहले एक मैच ऐसा होगा जिसमें ये दिग्गज एक टीम में शामिल होकर खेल सकेंगे।

दिग्गज खिलाड़ियों से बनेंगी 2 टीमें
जी हां, बीसीसीआई ने फैसला लिया कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले आईपीएल की सभी 8 टीमों के बड़े खिलाड़ियों के बीच एक मैच होगा। यह मैच चैरिटी के लिए करवाया जाएगा, जिसमें दो टीमें बांटी जाएंगी। रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई और आइपीएल गवर्निंग काउंसिल दो टीमें बनाने जा रही है, जिसमें एक टीम साउथ और वेस्ट भारत से होगी तो दूसरी टीम नोर्थ और ईस्ट भारत से होगी। ऐसे में एक टीम में चेन्नई, मुंबई , बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी होंगे तो दूसरी टीम में दिल्ली कैपिटल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के खिलाड़ी होंगे।

इस तारीख होगा मैच
इस मैच को आईपीएल के शुरू होने से 3 दिन पहले करवाया जा सकता है। यानी कि 26 मार्च को होगा। अगर मुकाबला होता है तो धोनी, कोहली और रोहित होंगे एक टीम में होंगे, जबकि दूसरी टीम में शिखर धवन, केएल राहुल, स्टीव स्मिथ, आंद्रे रसेल जैसे खिलाड़ी हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि यह मैच करवाने का आइडिया बीसीसीआई अध्यक्ष साैरव गांगुली का है।

अहमदाबाद में नहीं होगा फाइनल
बता दें कि टूर्नामेंट को लेकर बीसीसीआई ने सारी चीजें साफ कर दी हैं। पहले अटकलें लगाई जा रहीं थी कि फाइनल मैच सबसे बड़े अहमदाबाद स्टेडियम में करवाया जाएगा। लेकिन बीसीसीआई यहां मैच करवाने के लिए तैयार नहीं हुआ। फाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। वहीं मैच पुराने समय अनुसार आयोजित होंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
