Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ग्लेन मैक्ग्रा ने विश्व कप चैंपियन को लेकर की 'भविष्यवाणी', टीम इंडिया को लेकर कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली : विश्व कप 2019 कौन जीतेगा इसे लेकर दुनियाभर में क्रिकेट दिग्गज अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट लीजेंड और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 949 विकेट (टेस्ट और ODI मिलाकर) हासिल करने वाले स्पीडस्टार रहे ग्लेन मैक्ग्रा ने भी इंग्लैंड की टीम को वर्ल्ड कप जीतने के लिए अपनी फेवरेट टीम बताया है। क्रिकेट जगत में कई ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज हस्तियों ने इस बार इंग्लैंड को इस टूर्नामेंट जीतने के लिए फेवरेट टीम बताया है। जानिए मैक्ग्रा ने टीम इंडिया और ऑस्ट्रलिया के बारे में क्या कहा।

मैक्ग्रा ने इंग्लैंड को बताया फेवरेट

मैक्ग्रा ने इंग्लैंड को बताया फेवरेट

मौजूदा इंग्लैंड टीम की प्रशंसा करते हुए मैक्ग्रा ने कहा कि "विश्व कप जैसे बड़े इवेंट में आप हमेशा मौजूदा फॉर्म को तवज्जो देते हैं। इसे देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है इंग्लैंड ने अपने ऑल राउंड प्रदर्शन से मुझे बहुत प्रभावित किया है। हाल में उन्होंने कई मौकों पर बड़े स्कोर किए हैं। सभी टीमें आजकल पहले 15 और अंतिम के 15 ओवर में अधिक से अधिक रन बनाना चाहते हैं और बीच के बचे ओवर में अपनी पारी को मजबूती देने की कोशिश करते हैं। " आपको बता दें यह पहला मौका नहीं है जब मैक्ग्रा ने किसी टीम को वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार बताया है।

READ MORE - विश्व कप 2019 : टीम इंडिया के प्लेइंग-11 में क्यों जडेजा की जगह है 'पक्की', ये हैं 4 वजह

भारत और ऑस्ट्रेलिया भी दावेदार

भारत और ऑस्ट्रेलिया भी दावेदार

मैक्ग्रा ने भारत और इंग्लैंड की भी प्रशंसा की और कहा " इंग्लैंड और भारत दो ऐसी टीमें हैं जो पूरे 50 के 50 ओवर हार्ड हिटिंग में विश्वास रखते हैं , यह टी-20 क्रिकेट का इम्पैक्ट है।" उन्होंने अपने उस बयान पर सफाई दी जिसमें यह कहा जा रहा था कि उन्होंने इंग्लैंड को प्रबल दावेदार बताया था। मैक्ग्रा ने कहा "मैं ने यह कभी नहीं कहा कि इंग्लैंड ही विश्व कप जीतने की प्रबल दावेदार है। उन्होंने अपने उस बयान पर सफाई दी जिसमें यह कहा जा रहा था कि उन्होंने इंग्लैंड को प्रबल दावेदार बताया था। मैक्ग्रा ने कहा "मैं ने यह कभी नहीं कहा कि इंग्लैंड एक ऐसी टीम है जिसे नहीं हराया जा सकता है या फिर वो फेवरट हैं। यद्दपि मैंने यह भी कभी नहीं कहा कि इंग्लैंड एक मात्र ऐसी टीम है जो विश्व कप जीत सकती है। इंग्लैंड एक टफ टीम हैं और उन्हें उनके घर में हराना मुश्किल होगा। लेकिन उम्मीद है की ऑस्ट्रेलिया भी इस टूर्नामेंट में बढ़िया प्रदर्शन करेगी।"

'हैदराबाद' का यह तेज गेंदबाज विश्व कप 2019 में उड़ाएगा विराट कोहली की 'नींद'

'दिलचस्प होने वाला विश्व कप 2019'

'दिलचस्प होने वाला विश्व कप 2019'

इंग्लैंड के अलावा मैक्ग्रा ने भारत और ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप के पास्ट परफॉरमेंस के आधार पर दो प्रबल दावेदारों के रूप में चुना है। उन्होंने कहा "भारत और इंग्लैंड हमेशा से मेरे लिए बेस्ट कंटेंडर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया बेहतर कर सकती है। दक्षिण अफ्रीका हमेशा से बेहतर टीम रही है। वेस्टइंडीज इस टूर्नामेंट में डार्क हॉर्स (छुपा रूस्तम) टीम साबित हो सकती है। यह टीम या तो बहुत बेहतर क्रिकेट खेल सकती है या औसत से भी कमतर प्रदर्शन कर सकती है। इसलिए यह कहा जा सकता है कि यह वर्ल्ड कप बहुत ही दिलचस्प होने वाला है। लेकि ऑस्ट्रेलिया के फॉर्म को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यह टीम मौजूदा फॉर्म को देखते हुए फाइनल में भी पहुंच सकती है।"

ऑस्ट्रेलिया के लिए दुआ कर रहे हैं मैक्ग्रा

ऑस्ट्रेलिया के लिए दुआ कर रहे हैं मैक्ग्रा

ऑस्ट्रेलिया के बारे में बात करते हुए मैक्ग्रा ने कहा कि "मैं इस बात को लेकर थोड़ा चिंतित था कि ऑस्ट्रेलिया इस वर्ल्ड कप में कैसा प्रदर्शन करेगी लेकिन उनके हालिया फॉर्म को देखकर ऐसा कहा जा सकता है जो कंडीशन इस टीम को सूट करती है उसमें इन्होंने बेहतर किया है और मैं चाहता हूँ कि इस बार भी यह टीम फाइनल तक पहुंचे।" इंग्लैंड और वेल्स में होने वाला विश्व कप 30 मई से 14 जुलाई तक खेला जाएगा। विश्व कप 2019 का पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा।

वर्ल्ड कप 2019: इंग्लैंड में कितनी मजबूत है रोहित-धवन और विराट की बल्लेबाजी

Story first published: Tuesday, May 28, 2019, 15:38 [IST]
Other articles published on May 28, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+