विश्व कप के लिये भारत आने पर पाकिस्तान ने लिया यू-टर्न, कहा- हमने ऐसा नहीं कहा था
नई दिल्ली। पाकिस्तान की मेजबानी में इस साल होने वाले एशिया कप को लेकर बीसीसीआई का रुख साफ है कि वह अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पाकिस्तान दौरे पर नहीं भेजेगा। इस बात को लेकर पीसीबी ने शनिवार को कहा था कि अगर भारत पाकिस्तान की सरजमीं पर खेलने को राजी नहीं हुआ तो उनकी टीम भी भारतीय सकजमीं पर जाकर नहीं खेलेगी। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ वसीम खान ने एक दिन बाद ही अपने बयान से यू-टर्न लेते हुए कहा कि उनकी टीम ने कभी नहीं कहा कि वो भारत की सरजमीं पर विश्व कप नहीं खेलेंगे।
और पढ़ें: IND vs NZ: विराट कोहली ने बताया लोकेश राहुल नहीं यह थे मैच के असली हीरो, जमकर की तारीफ
उल्लेखनीय है कि इस साल एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान में सितंबर के महीने में होनी है, जो कि टी20 प्रारूप में खेला जाएगा। भारत-पाकिस्तान के बीच राजनीतिक माहौल ठीक नहीं होने के चलते भारतीय टीम के पाकिस्तान जाने पर संशय बना हुआ है।
और पढ़ें: IND vs NZ: ऑकलैंड में लोकेश राहुल ने क्यों बदला बल्लेबाजी का अंदाज, मैच के बाद किया खुलासा

एसीसी चाहेगा तो भारत के मैच देश के बाहर खिला सकते हैं
पूरे मामले पर यू-टर्न लेते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ वसीम खान ने कहा कि इसको लेकर आखिरी फैसला एशियन क्रिकेट काउंसिल लेगी। अगर एसीसी चाहेगा तो एशिया कप के दौरान भारतीय टीम के लीग मैच किसी न्यूट्रल वेन्यू पर कराये जा सकते हैं। हालांकि अगर टीम सेमी फाइनल और फाइनल तक का सफर तय करती है तो वह उसे पाकिस्तान में ही खेलना होगा।
खान ने कहा,' लगातार सवाल किया जा रहा है कि क्या होगा अगर भारतीय टीम एशिया कप के लिये पाकिस्तान का दौरा नहीं करती है? इस पर मेरा जवाब है कि इसका फैसला एसीसी पर छोड़ देना चाहिये। लेकिन चूंकि हमें आयोजन के अधिकार दिए गए हैं तो हम उम्मीद करते हैं कि पूरे एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में ही करवाया जाये। एसीसी को ही फैसला लेना है कि वह भारतीय टीम के मुकाबले कहां आयोजित करवाना चाहती है।'

क्या न्यूट्रल वेन्यू पर भारत खेल सकता है मैच
इसके बाद पीसीबी से सवाल किया गया कि अगर भारत अपने मैच को पाकिस्तान से बाहर आयोजित करवाना चाहे तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का क्या रुख होगा।
इस सवाल के जवाब में वसीम खान ने सकारात्मक जवाब देते हुए कहा, ' इसमें कोई शक नहीं कि ऐसा हो सकता है। लेकिन इस पर फैसला एसीसी को लेना है। मान लीजिये अगर भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाना तय होता है तो यह एसीसी तय करेगी कि इसकी मेजबानी कहां पर हो। हालांकि प्रारूप और शेड्यूल को लेकर एसीसी के साथ चर्चा होना बाकी है। यह सारे फैसले वही लेगी।'

हमने कभी नहीं कहा कि पाकिस्तान विश्व कप खेलने भारत नहीं जायेगा
इससे पहले पीसीबी के चीफ ऐग्जियक्यूटिव काउंसिल के अध्यक्ष वसीम खान ने पाकिस्तानी मीडिया में आ रहीं उन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं कहा कि अगर भारत एशिया कप खेलने नहीं आता है तो पाकिस्तानी टीम वर्ल्ड कप 2021 खेलने भारत नहीं जाएगी।
पीसीबी के सीईओ ने कहा, 'बिलकुल नहीं। हमने कभी ऐसा नहीं कहा कि पाकिस्तानी टीम भारत का दौरा नहीं करेगी। सारी बातचीत का मुद्दा इस साल सितंबर में होने वाले एशिया कप के बारे में थी जिसके आयोजन के अधिकार हमें मिले हैं।'
उन्होंने कहा, 'मैंने सिर्फ 2021 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के दौरान अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त होने की आवश्यकता बताई थी। वह भी जब हमें वीजा मिल जाए। लेकिन मैंने यह कभी नहीं कहा कि हम टी20 वर्ल्ड कप में भाग नहीं लेंगे।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
