ऑस्ट्रेलियन ओपन में शीर्ष रैंकिंग के साथ खेलेंगे नोवाक जोकोविच, रोजर फेडरर तीसरे नंबर पर
नई दिल्ली। साल का पहला ग्रेंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के रूप में सोमवार को शुरू होगा। इस टू्र्नामेंट में सर्बिया के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और रोमानिया की सिमोना हालेप शीर्ष वरियता के साथ उतरेंगे। वहीं, मौजूदा चैंपियन स्विट्जरलैंड के रोजन फेडरर ऑस्ट्रेलियन ओपन में विश्व नंबर तीन की रैंकिंग के साथ उतरेंगे। फेडरर पिछले दो बार के विजेता है और उन्होंने ये दोनों ही खिताब 35 और 36 साल की उम्र में जीते थे। 37 साल के फेडरर फिलहाल अपना खिताब बचाने के लिए जोरदार तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने पिछले सप्ताह होपमैन कप में अपने दम पर स्विट्जरलैंड की टीम को विजेता बनाया था।
जबकि विश्व के नंबर दो खिलाड़ी राफेल नडाल होंगे। स्पेन के नडाल के लिए पिछले साल सितंबर में खेले गए अमेरिकी ओपन के बाद से यह दूसरा टूर्नामेंट होगा जिसमें वे लंबे समय बाद शिरकत कर रहे हैं। अपने 18वें ग्रैंडस्लैम खिताब की तलाश में लगे नडाल पहले दौर में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले ऑस्ट्रेलिया के जेम्स डकवर्थ से भिड़ेंगे। इसके अलावा विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच पहले दौर में क्वालीफायर में खेलेंगे। जोकोविच ने पिछले साल विबंलडन और अमेरिकी ओपन का खिताब जीता था। 14 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता ने पिछले साल यहां क्वार्टर फाइनल में मारिन सिलिक के खिलाफ मुकाबले को छोड़ दिया था।
जबकि भारत के प्रजनेश गुणेश्वरन ने ऑसट्रेलियन ओपन के मुख्य ड्रॉ के लिए पुरुष सिंगल्स में भारत की चुनौती बरकरार रखी है। भारत के नंबर एक और छठी वरीय प्रजनेश ने पुरुष सिंगल्स के दूसरे दौर में स्पेन के एनरिके लोपेज परेज को पराजित किया। इस जीत से वह साल के पहले ग्रेंडस्लैंम में भाग लेने के और भी करीब पहुंच गए हैं। प्रजनेश ने दूसरे दौर का मुकाबला केवल 74 मिनट में अपने नाम किया। विश्व रैंकिंग में 228वें पायदान पर काबिज प्रजनेश का तीसरे दौर में जापान के योसुके वाटानाकी से सामना होगा, जिनकी रैंकिंग 192 है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
