पाक को अफगानिस्तान ने बताया आतंक का पनाहगार, खत्म किए क्रिकेट के रिश्ते
काबुल। अफगानिस्तान में बम धमाके के बाद पाकिस्तान के साथ अफगानिस्तान ने हर तरह के क्रिकेट के रिश्ते तोड़ लिए हैं। अफगानिस्तान ने ना सिर्फ अपने देश में बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाक से क्रिकेट के रिश्ते खत्म करने का ऐलान किया है। अफगानिस्तान में बम धमाके के पीछे देश की खुफिया विभाग ने आरोप लगाया है कि इस धमाके के पीछे इस्लामाबाद का हाथ है।
0
पाकिस्तान कर रहा है छद्म युद्ध
अफगानिस्तान पाकिस्तान के साथ काबुल में टी-20 सीरीज खेलने वाला था, लेकिन हाल के धमाके के बाद अफगानिस्तान ने आरोप लगाया है कि पाकिस्तान उसके साथ छद्म युद्ध कर रहा है और उसके देश में तनाव को बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। गौरतलब है कि काबुल में जुलाई या अगस्त में टी-20 सीरीज खेली जानी थी, इसके बाद पाकिस्तान में भी एक सीरीज प्रस्तावित थी, जिसकी तारीख का अभी ऐलान नहीं हुआ था।
अफगानिस्तान में धमाके में हुई थी 90 लोगों की मौत
लेकिन इन सब के बीच अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को एक बयान जारी करके सभी तरह के क्रिकेट के रिश्तों को खत्म करने का ऐलान किया। अफगानिस्तान में एक बम धमाके में 90 लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि इस धमाके की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है, वहीं तालिबान ने भी इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। अफगानिस्तान बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि किसी भी तरह का दोस्ताना मैच औऱ आपसी क्रिकेट के रिश्ते आगे ऐसे देश के साथ नहीं हो सकते हैं जहां आतंकवादियों को पनाह दी जाती है।
इसे भी पढ़ें- कोहली हैं गर्म और कुंबले हैं सख्त, कैसे जमेगी जोड़ी, बीसीसीआई परेशान?
बांग्लादेश ने भी टीम भेजने से हाथ पीछे किए
अफगानिस्तान की आईबी ने आरोप लगाया है कि तालिबान के सहयोगी संगठन हक्कानी नेटवर्क ने अफगानिस्तान में हमला करवाया है, जिसका सीधा संबंध पाकिस्तान की सेना से है। अफगानिस्तान के इस रवैये से पाकिस्तान टीम को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। गौरतलब है कि भारत पहले ही पाकिस्तान के सात 2008 के मुंबई धमाकों के बाद से द्वीपक्षीय सीरीज नहीं खेलता है। सूत्रों की मानें तो बांग्लादेश भी पाकिस्तान के खिलाफ जुलाई में होने वाली सीरीज से हाथ खींच सकता है। पाकिस्तान के अधिकारियों ने कहा कि वह इस बात से खुश नहीं है कि बांग्लादेश टीम अपनी टीम भेजने की इच्छुक नहीं है। पाकिस्तान में अब सिर्फ जिम्बाब्वे की ही टीम आने को तैयार है, 2009 में पाकिस्तान में श्रीलंका टीम पर हुए हमले के बाद से कोई भी टीम पाकिस्तान नहीं जानती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
