For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

14 गेंद में मुनरों ने जड़ा टी-20 का दूसरा सबसे तेज पचासा

ऑकलैंड। टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो ने नया कीर्तिमान रच दिया है। मुनरों ने टी-20 क्रिकेट में दूसरा सबसे तेज अर्थशतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। युवराज सिंह के टी-20 मैच में सबसे तेज अर्थशतक के रिकॉर्ड के बाद मुनरो ने सिर्फ 14 गेंद में अर्धशतक जमा दूसरे सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गया हैं।

जब धोनी ने किया प्रभु संग धोती डांस.. दिल गार्डन-गार्डन हो गया

रविवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले गये टी-20 मैच में मुनरो ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। यही नहीं न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले खिलाड़ी भी मुनरो बन गये हैं। इससे पहले गपटिल ने 19 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा था लेकिन सिर्फ 20 मिनट के बाद इस रिकॉर्ड को मुनरो ने तोड़ दिया।

इससे पहले मार्टिन गुपटिल ने सिर्फ 19 गेंद का सामना करते हुए अर्धशतक जड़ा था जिसके बाद मुनरो ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम किया। गौरतलब है कि युवराज सिंह ने 2007 में डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों पर 50 रन जड़ डाले थे।

उन्होने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाने का भी रिकॉर्ड बनाया था। वहीं तीसरा सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग के नाम है, उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ दुबई में 17 गेंदों पर पचासा लगाया था।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+