For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

काॅलिन मुनरो ने 94 गेंदों में ठोके 167 रन, खूब लगाए चाैके-छक्के

नई दिल्ली। न्यूजलीलैंड के तूफानी ओपनर काॅलिन मुनरो द्वारा एक बार फिर विस्फोटक पारी देखने को मिली है। मुनरो ने घरेलू क्रिकेट में जारी द फोर्ड ट्राॅफी के 15वें मुकाबले में ऑकलैंड की तरफ से खेलते हुए कैंटरबरी के खिलाफ 94 गेंदों में 167 रनों की पारी खेल राष्ट्रीय टीम में वापसी की दावेदारी ठोक दी है। मुनरो की इस पारी में 22 चाैके और 7 छक्के शामिल रहे। अपने शुरुआती साथी मार्टिन गुप्टिल का विकेट जल्दी गंवाने के बावजूद मुनरो ने 29 गेंदों पर पचास रन बनाए।

अपने शतक को पूरा करने के लिए उन्हें केवल 28 और गेंदे खेलीं और लिस्ट ए करियर की 8वीं सेंचुरी जड़ थी। मुनरो शतक लगान के बाद और भी खतरनाक खेलने लगे। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 100 के बाद अपने अगले 50 रन महज 25 गेंदों में हासिल कर लिए। मुनरो जब आउट हुए तो ऑकलैंड की पारी का 32वां ओवर चल रहा था। यानी कि वो कुछ देर और टिकते तो वह दोहरा शतक भी पूरा कर सकते थे। हालांकि मुनरो ने लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन बनाने की सूची में छठा स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने 150 रन महज 82 गेंदों में जोड़े। इसके अलावा मुनरो सबसे ते 140 रन बनाने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले कॉलिन डी ग्रैंडहोमे ने केवल 80 गेंदों में न्यूजीलैंड ए का प्रतिनिधित्व करते हुए नॉर्थम्पटनशायर के खिलाफ 150 रन बनाए थे।

बता दें कि इस मैच में ऑकलैंड ने मुनरो के तूफानी शतक की बदाैलत कैंटबरी के सामने 8 विकेट पर 401 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी कैंटबरी की टीम 36.4 ओवर में महज 217 रनों पर ढेर होकर 184 रनों से मैच हार गई। बता दें कि इंग्लैंड में हुए आईसीसी विश्व कप के बाद मुनरो को वनडे टीम में खेलने का माैका नहीं मिला है। लेकिन अब उन्होंने घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाकर वापसी के संकेत दे दिए हैं।

Story first published: Saturday, November 30, 2019, 17:43 [IST]
Other articles published on Nov 30, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+