For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO : T-20 क्रिकेट में पहली बार कोई बल्लेबाज इस तरह हुआ 'हिट विकेट'

नई दिल्ली। क्रिकेट जितना आधुनिक और तेज-तर्रार होता जा रहा है उतनी ही तेजी से मैदान के अंदर अजीबोगरीब और हैरतअंगेज घटनाक्रम देखने को मिल रहे हैं। पिछले कुछ सालों में हमने देखा है कि विभिन्न देशों ने अपनी टी-20 लीग स्थापित की हैं। चाहे आईपीएल हो या फिर हाल ही में जारी बिग बैश, इन सब लीगों के टी-20 मैचों में कुछ हैरान करने वाले पल देखे गए हैं। लेकिन हम यहां बात कर रहे हैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच 6 फरवरी को हुए तीसरे टी-20 मैच की। वेलिंग्टन के वेस्टपेक स्टेडियम में हुए इस मैच में एक ऐसा ही अजीब कारनामे देखने को मिला।

मैच का रोमांचक आगाज-

मैच का रोमांचक आगाज-

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी-20 मैच वेस्टपेक मैदान में रोमांचिक अंदाज में शुरू हुआ। लेकिन मैच का अंत मैच के आगाज जितना रोमाचंक साबित नहीं हो सका। इसका कारण कीवी टीम के आगे टीम इंडिया का आसानी से आत्मसमर्पण रहा। कीवी टीम ने भारत को मैच में पहले बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी के क्षेत्र में बुरी तरह से मात देकर 80 रनों के भारी-भरकम अंतर से मैच जीत लिया। ये भारत की इस मैदान पर एक ही दिन में दूसरी हार भी थी। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने भी कीवी टीम के खिलाफ अपना पहला टी-20 मैच यहां गंवा दिया।

विदर्भ ने सौराष्ट्र को हराकर लगातार दूसरी बार जीता रणजी फाइनल

हवा ने मुनरो को किया 'हिट विकेट'-

हवा ने मुनरो को किया 'हिट विकेट'-

मैच के चौथे ओवर में एक हैरानी भरा वाकया तब हुआ जब कीवी ओपनिंग बल्लेबाज का स्टंप तेज हवा के चलते उड़ गया और यह बल्लेबाज वापस पवेलियन की और भी लौटने लगा। दरअसल हवा ने मुनरो का विकेट क्या उड़ाया, उनको लगा की वे हिट विकेट आउट हो गए हैं। हालांकि जैसे ही इस कीवी बल्लेबाज को अहसास हुआ कि उनकी गिल्लियां हवा के चलते गिरी है तो ये बल्लेबाज तुरंत क्रीज पर लौटा और फिर गिल्लियां उठाकर अंपायर को दे दी।

वीडियो में देखें पूरा मामला-

जिस समय यह वाकया हुआ उस वक्त मुनरो 12 गेंदों में 28 रन बनाकर खेल रहे थे। हालांकि इस घटना के बाद यह 31 वर्षीय बल्लेबाज ज्यादा लंबे समय तक टिक नहीं पाया और नौवें ओवर में क्रुणाल पांड्या की गेंद पर आउट हो गया। उनके आउट होने के बाद दूसरे कीवी ओपनर सेफर्ट ने बल्लेबाजी की कमान संभाल ली। सेफर्ट ने मैच 43 गेंदों में 84 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलते हुए टीम का स्कोर 20 ओवर में 219 रनों तक पहुंचाने में मदद की।

Story first published: Thursday, February 7, 2019, 14:21 [IST]
Other articles published on Feb 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+