विकेटकीपिंग कर रहे खिलाड़ी के सिर पर बल्ला लगने से हुई मौत
नई दिल्ली। एक बार फिर से क्रिकेट की पिच से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। दरअसल विकेटकीपिंग कर रहे एक खिलाड़ी की बल्ला लगने से मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रिकेट खेलने के दौरान सिर में चोट लगने से पैरामेडिकल स्टूडेंट की मौत हो गई।
घटना पश्चिम बंगाल के कल्याणी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस घटना में 21 साल के कौशिक आचार्य को क्रिकेट खेलने के दौरान सिर पर चोट लगी थी। खबरों के मुताबिक विकेटकीपिंग के दौरान छात्र के सिर पर बल्ले से चोट लगी।
दरअसल, उस वक्त उसके बैचमेट संदीप मिश्रा ने शॉट खेलने की कोशिश की थी और बल्ला विकेटकीपर के सिर के पिछले हिस्से में जा लगा। जिसके बाद चोटिल छात्र को कल्याणी के जेएनएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह मुर्शिदाबाद का रहने वाला था।
आपको बता दें कि इससे पहले भी क्रिकेट की पिच पर कई बार बड़े हादसे हुए हैं। न केवल लोकल घरेलू बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर भी खिलाड़ी को जान गंवानी पड़ी है। इसलिए सभी बोर्ड ने खिलाड़ियों को उच्च गुणवत्ता वाले हेलमेट पहनना अनिवार्य कर रखा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
