रोजर फेडरर और सेरेना विलियम्स के बीच हुए महामुकाबले में ली गई 'अब तक की महानतम सेल्फी'
नई दिल्ली। टेनिस में लंबे समय तक शीर्ष पर वाली दो महान हस्तियों के बीच पहली बार भिड़ंत देखने को मिली। रोजर फेडरर और सेरेना विलियम्स के बीच मंगलवार को पर्थ में हॉपमैन कप में जब बहुप्रतीक्षित मिक्स्ड डबल्स मुकाबला खेला गया तो कुछ ऐसा ही शमां बंध गया। इस मुकाबले में फेडरर और सेरेना ने जो सेल्फी ली हैं उसको टेनिस की महानतम सेल्फी में से एक माना जा रहा है।
जहां तक इस मुकाबले की बात है तो स्विट्जरलैंड ने इस मिक्स्ड डबल्स मुकाबले को अमेरिका को 2-1 से हराकर जीत लिया। रोजर फेडरर और बेलिंडा बेंचिच ने सेरेना विलियम्स और फ्रांसिस टियाफो को 4-6, 6-4, 6-3 से पराजित किया। इससे पहले रोजर फेडरर ने फ्रांसिस टियाफो को 6-4, 6-1 से हराकर स्विट्जरलैंड को 1-0 से बढ़त दिलाई थी। जबकि सेरेना विलियम्स ने बेलिंडा बेंचिच को 4-6, 6-4, 6-3 से शिकस्त देकर अमेरिका को 1-1 से बराबरी पर ला दिया था। उसके बाद मिक्स्ड डबल्स मुकाबला आकर्षण का केंद्र बन गया।
पहली वजह तो यही थी कि सेरेना और फेडरर पहली बार एक दूसरे के खिलाफ खेल रहे थे और दूसरी वजह थी इस मुकाबले का निर्णायक होना। यानी टूर्नामेंट में कौन आगे बढ़ेगा ये इस मैच के परिणाम पर निर्भर था। सितंबर में यूएस ओपन फाइनल के बाद सेरेना का यह पहला टूर्नामेंट था। दोनों खिलाड़ियों ने इस दौरान सेल्फी भी ली और सेरना ने फेडरर के साथ खेलने के अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके लिए रोजर फेडरर के खिलाफ मैच खेलने का मौका सपने के सच होने जैसा था। फेडरर ने भी सेरेना के खिलाफ मैच खेलने के मौके पर खुशी जाहिर करते हुए कहा था कि वे और खेल के प्रशंसक दोनों ही इस रोमांचक मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। इस सेल्फी को अब तक की महानतम सेल्फी बताया गया है-
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
