Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज ने माना- मुश्किल है इस बार होने वाला T-20 विश्व कप

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण ना सिर्फ लोगों का जीवन मुश्किल में पड़ा बल्कि खेल के जरिए पैसा कमाने वाले खिलाड़ी भी घर बैठकर खुद को महामारी से बचा रहे हैं। कोरोना के कारण पिछले तीन महीनों से क्रिकेट मैच नहीं करवाए गए हैं। जो सीरीज होनी थी उन्हें स्थगित कर दिया गया। इस साल के अंत में आईसीसी टी20 विश्व कप होगा, लेकिन इसके भी आगे स्थगित करने के विचार किए जा रहे हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डीन जोंस ने भी महसूस किया कि उनके देश में इस साल होने वाला टी20 विश्व कप होता हुआ दिखाई नहीं दे रहा।

टी-20 विश्व कप का आयोजन इस साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में होना है, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसके आयोजन पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। जोंस ने स्पोर्ट्सस्क्रीन के यूट्यूब पेज पर कहा कि इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी20 विश्व कप कई कारणों से नहीं हो रहा है। सबसे पहले, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बहुत सारे लोगों को रोके रखा है। इसलिए आपके पास जब 16 टीमें होंगी और हर टीम में खिलाड़ी, स्टाफ और प्रशासक सहित 30-40 लोग होंगे तो आप ऐसा नहीं कर पाएंगे।

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से ऑस्ट्रेलिया में प्रतिबंध बहुत कड़े हैं और मेजबान देश भी विश्व कप की मेजबानी करके बहुत पैसा नहीं कमाएगा। जोंस ने कहा कि मेजबान देश पैसा कमाते थे, लेकिन अब इन नियमों में मेजबानी कर ऐसा संभव नहीं है। तो वो कहां से पैसा कमाएंगे? उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से ऑस्ट्रेलिया भी अन्य सभी क्रिकेट बोर्डों की तरह ही है और इसलिए वे खुद का बचाव करने में लगे हुए हैं। मुझे लगता है कि वे भारत को संभाल सकते हैं लेकिन 15 अन्य देशों को संभालने में सक्षम नहीं हो सकते हैं।

Story first published: Wednesday, June 3, 2020, 20:53 [IST]
Other articles published on Jun 3, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+