Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व कप 2019: खिलाड़ी हुए चोटिल तो कोच खुद उतरे मैदान में, 2011 में छोड़ा था क्रिकेट

नई दिल्ली। विश्व कप का तीसरा वाॅर्म-अप मैच शनिवार को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। इसमें इंग्लैंड जरूर हार गई लेकिन मैच के बीच में दर्शकों को उनके उस महान क्रिकेटर की झलक देखने को मिली जिसने 8 साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। दरअसल, वॉर्म-अप मैच के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर के चोटिल होने के बाद फील्डर के रूप में पूर्व कप्तान और मौजूदा सहायक कोच पॉल कॉलिंगवुड खुद मैदान पर फील्डिंग करने उतर गए।

इंग्लैंड को कप्तान के तौर पर 2010 टी-20 विश्व कप में चैम्पियन बनाने वाले फील्डिंग कोच कॉलिंगवुड को जोफ्रा आर्चर के स्थान पर क्षेत्ररक्षण के लिए मैदान में उतरना पड़ा। डगआउट में खिलाड़ियों की कमी के कारण कॉलिंगवुड फील्डिंग को आगे आना पड़ा। इंग्लि रेडियो के प्रसारक टोबियास चार्ल्स ने अपने ट्विटर पर काॅलिंगवुड की फिल्डिंग करते हुए तस्वीर शेयर की और लिखा- पॉल कोलिंगवुड इंग्लैंड के लिए मैदान पर वापस लौटे। यह तब होता है जब पुराने स्कूल के पहलवान रॉयल रंबल में बाहर से आते हैं। मैं शॉर्ट मिड-विकेट पर ब्रेट "द हिटमैन" हार्ट को देखना चाहता हूं और स्लिप कॉर्डन में द डडली बॉयज को।

बता दें कि आर्चर बाउंड्री पर फिल्डिंग करते हुए चोटिल हो गए थे।आर्चर खुद ही मार्क वुड के चोटिल होने के बाद उनके स्थान पर क्षेत्ररक्षण के लिए उतरे थे। अपने चौथे ओवर की गेंदबाजी के दौरान वुड की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। पहले से ही इंग्लैंड के दो खिलाड़ी चोटिल हैं। कप्तान इयोन मोर्गन अंगुली और स्पिनर आदिल रशीद कंधे में चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। कॉलिंगवुड ने 2001 से 2011 के तक 197 वनडे में 5,092 रन बनाए। गेंदबाजी में 111 विकेट भी अपने नाम किए। उन्होंने 68 टेस्ट और 36 टी-20 में भी इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया।

Story first published: Sunday, May 26, 2019, 11:45 [IST]
Other articles published on May 26, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+