विद्या स्टोक्स हॉकी इंडिया की नई अध्यक्ष, बत्रा महासचिव
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश की विद्या स्टोक्स को हॉकी इंडिया के अध्यक्ष चुना गया है। स्टोक्स पिछले कुछ समय से संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थीं। उनके अलावा खेल प्रशासक नरेंद्र बत्रा हॉकी इंडिया के महासचिव चुने गए हैं।
गुरुवार को आयोजित चुनाव में स्टोक्स ने पूर्व कप्तान परगट सिंह को 20 मतों से पराजित किया। स्टोक्स ने कुल 41 मत हासिल किए जबकि भारतीय हॉकी की दशा बदलने के लिए कृतसंकल्प दिख रहे परगट सिर्फ 21 मत हासिल कर सके।
वहीं भारतीय हॉकी महासंघ में रहते हुए अध्यक्ष केपीएस गिल के खिलाफ बगावत का बिगुल फूंकने वाले नरेंद्र बत्रा को महासचिव चुना गया। बत्रा पिछले दो वर्षो से हॉकी इंडिया के कार्यकारी महासचिव थे। हॉकी अरुणाचल की गुंजुम हैदर को इस पद के लिए भारी मतों से पराजित किया।
बत्रा को कुल 44 मत प्राप्त हुए जबकि हैदर 18 मत ही हासिल कर सकीं। बत्रा हॉकी जम्मू एवं कश्मीर की नुमाइंदगी कर रहे थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications