धोनी की गोद में जिवा नहीं..कोई और है: साक्षी धोनी
नई दिल्ली। टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी जब विश्वकप से वापस लौटे तो उन्हें अंदाजा भी नहीं होगा कि उनको लेकर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर इस तरह से वायरल होगी जिसे देखकर हर इंसान को झूठ पर यकीन हो जायेगा।
दरअसल शुक्रवार को टीम इंडिया घर वापस आयी और उसके कुछ ही देर बाद धोनी की एक फोटो जिसमें वो एक नन्हीं सी बच्ची के साथ थे, तेजी से वायरल हो गई। लोगों को लगा कि यह तस्वीर धोनी की बेटी जिवा की है जिसके जन्म पर धोनी इंडिया विश्वकप के कारण नहीं आ पाये थे।
Wrong picture being circulated of ZIVA !!!!
— Sakshi Singh Dhoni (@SaakshiSRawat) March 31, 2015 लेकिन आज उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने ट्विट करके सारे भ्रम तोड़ दिये हैं। साक्षी ने ट्विट किया है जो तस्वीर धोनी की वायरल हुई है उसमें उनकी बेटी जिवा नहीं बल्कि धोनी के एक फैन की पुत्री है।
गौरतलब है कि साक्षी ने 6 फरवरी को गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में बेटी जिवा को जन्म दिया था। जन्म के बाद धोनी ने खुशी जताते हुए कहा था कि मैं बाप बनने के बाद बहुत ज्यादा खुश हूं लेकिन अभी मैं अपनी बेटी को देखने के लिए इंडिया नहीं जा सकता हूं क्योंकि विश्वकप उससे ज्यादा महत्वपूर्ण है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
