For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BPL 2019: बांग्लादेशी क्रिकेटर ने 11 छक्के लगाकर ठोका तूफानी शतक, विक्टोरियंस को बनाया चैंपियन

नई दिल्ली। बांग्लादेशी क्रिकेटर तमीम इकबाल ने तूफानी शतक ठोकते हुए शुक्रवार को कोमिला विक्टोरियंस को ढाका डायनामाइट्स के खिलाफ जीत दिलाकर टीम को बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) 2019 का चैंपियन बनाया। तमीम ने डायनामाइट्स के गेंदबाजों पर कहर ढाते हुए 61 गेंदों में नाबाद 141 रनों की पारी खेल डाली, जिसमें 10 चाैके और 11 शानदार छक्के शामिल रहे।

17 रन से जीता विक्टोरियंस
इस खिताबी मुकाबले में ढाका डायनामाइट्स ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी विक्टोरियंस के लिए ओपनिंग करने तमीम और इवेन लुईस उतरे। इवेन 6 रन बनाकर चलते बने लेकिन तमीम ने अकेले ही डायनामाइट्स के गेंदबाजों की क्लास लगाना शुरू कर दी। विक्टोरियंस ने 3 विकेट खोकर डायनामाइट्स के सामने 200 रनों का लक्ष्य रखा।

जवाब में डायनामाइट्स के बल्लेबाजों ने भी लक्ष्य तक पहुंचने की कोशिश की। पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद रोनी तालुकदार के साथ मिलकर थरंगा ने टीम को 8 ओवर में ही 100 के पार पहुंचाया। हालांकि, इनकी जोड़ी के टूटते ही डायनामाइट्स की पूरी टीम बिखर गई और 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 182 रन ही बना सकी। विक्टोरियंस ने 17 रन से मैच जीतते हुए खिताब पर कब्जा कर लिया। ढाका की ओर से सबसे अधिक 66 रनों की पारी रोनी तालुकदार ने खेली। वहीं शानदार शतक लगाने वाले तमीम इकबाल को 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड के लिए चुना गया।

दूसरी बार चैंपियन बना विक्टोरियंस
यह दूसरा माैका आया है जब विक्टोरियंस टीम ने बीपीएल खिताब पर कब्जा किया हो। इससे पहले 2015 में हुए तीसरे संस्करण में विक्टोरियंस ने बारिसल बुल्स को फाइनल में हराया था। उस समय बारिसल ने पहले बैटिंग करते हुए 157 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे विक्टोरियंस ने मैच की आखिरी गेंद पर हासिल कर सबको चाैंका दिया।

Story first published: Saturday, February 9, 2019, 11:34 [IST]
Other articles published on Feb 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+