#Dhonidropped आईपीएल में मैच से बाहर किए गए धोनी?
नई दिल्ली। आज सोशल मीडिया पर #Dhonidropped नाम से हैशटैग ट्रेंड कर रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी को आज आईपीएल मैच से ड्राप किया गया है, हालांकि हालांकि टीम की ओर से अभी तक ऐसी कोई भी खबर नहीं दी गई है।

धोनी और टीम के मालिक में पंगा
मालूम हो कि आईपीएल शुरू होने से पहले ही धोनी को टीम की कप्तानी से हटाया गया था जिसके पीछे कारण उनका और टीम के मालिक के बीच कुछ सही नहीं होना बताया गया था।

#Dhonidropped पर आ रहे कमेंट
#Dhonidropped पर आ रहे कमेंट कह रहे हैं कि धोनी का प्रदर्शन लगातार खराब रहा है इसलिए उन्हें आज के मैच से ड्राप किया है।
|
धोनी का प्रदर्शन लगातार खराब
हाल ही में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी उन पर कमेंट किया था कि धोनी अब टी-20 खेलने लायक नहीं रहे क्योंकि उन्होंने पिछले 10 साल में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है।
|
धोनी के फैन्स उनके सपोर्ट में
Dhonidropped हैशटैग के ट्रेंड में आने के बाद धोनी के फैन्स उनके सपोर्ट में आ गए और सोशल मीडिया पर #WeStandbyDhoni हैशटैग ट्रेंड करने लगा।
|
आईपीएल में मैच से बाहर किए गए धोनी?
आपको बता दें कि धोनी आईपीएल के पिछले तीन मैचों से रन नहीं बनाए हैं। उन्होंने तीन मैचों में केवल 12 (नॉट आउट), 5 और 11 रन ही बनाए हैं।

पुणे की टीम पिछले दो मुकाबले हार चुकी
मालूम हो कि पुणे की टीम पिछले दो मुकाबले हार चुकी है। पुणे को एकमात्र मैच में स्मिथ की तूफानी पारी से जीत मिली थी। एक मैच में वह तबीयत खराब होने की वजह से नहीं खेल सके थे। जिसके बाद धोनी के खेल पर पुणे टीम के मालिक के भाई ने ही सवालिया निशान लगाए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications