For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान दिल्ली की सड़कों से भिखारी नदारद

By Neha Nautiyal
नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान दिल्ली की सड़कों में भिखारी नजर नहीं आएंगे। दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी में है, मगर जो लोग भीख मांगते हैं या कोई छोटी-मोटी चीजें बेचते हैं, वे दिल्ली में खुद को गैर जरूरी महसूस कर रहे हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों के शुभंकर शेरा कह रहा है, "हमारा शहर, हमारे लोग" लेकिन वहीं दक्षिणी दिल्ली में पेंसिल बेचने वाली एक छोटी बच्ची रानी बताती है, "पुलिस कहती है कि दिल्ली में विदेशी आ रहे हैं, इसलिए हमें एक महीने दिल्ली से दूर रहना है।"

रानी ने एक युगल को पेंसिल खरीदने के लिए मनाते हुए मुस्करा कर कहा, "लेकिन मैं जल्द ही अपने दोस्तों के साथ लौट आऊंगी।" अगर समाज कल्याण विभाग के आंकड़ों पर विश्वास किया जाए तो दिल्ली में तकरीबन 60,000 भिखारी हैं।

इनमें 30 फीसदी 18 वर्ष से कम उम्र के हैं। वहीं गैर सरकारी संगठनों का कहना है कि इनकी तादाद 100,000 से ऊपर है।
समाज कल्याण विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "सरकार शहर को भिखारी मुक्त देखना चाहती है। अगर भिखारी सड़कों पर पैसा मांगता है तो आप दिल्ली को विश्वस्तरीय शहर बनने की उम्मीद नहीं कर सकते हैं।"

राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान 7,000 खिलाड़ियों और प्रतिनिधियों एवं हजारों पर्यटकों के दिल्ली पहुंचने की संभावना है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+