राष्ट्रमंडल खेल : जब माइकल फेनेल नहीं दे पाए जवाब
नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल परिसंघ (सीजीएफ) के अध्यक्ष माइकल फेनेल शनिवार को इस बात का जवाब नहीं दे पाए कि अधिकांश खेलों में खिलाड़ियों की प्रवृष्टियों की अंतिम सूची अभी तक क्यों सार्वजनिक नहीं की गई है, जबकि खेलों के आयोजन में मात्र आठ दिन शेष रह गए हैं।
फेनेल ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल पंजीकरण बैठक (डीआरएम) में सभी खिलाड़ियों के पंजीकरण के बाद ही अंतिम सूची को सार्वजनिक किया जा सकेगा। लेकिन वह यह नहीं बता सके कि बैडमिंटन और स्क्वैश का ड्रा कैसे कर दिया गया। हालांकि फेनेल ने इस बात से इंकार किया कि सीजीएफ ने अंतर्राष्ट्रीय परिसंघों को निर्देश दिया है कि प्रविष्टियों की सूची सार्वजनिक न की जाए।
खेलों के लिए बनाए गए मुख्य प्रेस केंद्र में खचाखच भरे संवाददाता सम्मेलन में फेनेल ने कहा, "डीआरएम के पूरा हो जाने के बाद ही हम प्रविष्टियों को सार्वजनिक कर सकते हैं। यह एक लंबी प्रक्रिया है। प्रत्येक प्रविष्टि को सावधानीपूर्वक जांचना और मंजूरी देना है। उसके बाद ही हम इसे सार्वजनिक कर सकते हैं।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications