भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने बीसीसीआई पर लगाया 52.24 करोड़ का जुर्माना
नई दिल्ली। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) पर 52 करोड़ 24 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। बीसीसीआई पर आईपीएल मीडिया अधिकार के संदर्भ में प्रतिस्पर्धा रोधी गतिविधियों के लिए बुधवार को ये जुर्माना लगाया है। सीसीआई ने 44 पेज के अपने आदेश में कहा है कि 52 करोड 24 लाख रुपए का जुर्माना पिछले तीन वित्तीय वर्ष में बीसीसीआई के संबंधित टर्नओवर का लगभग 4.48 प्रतिशत है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चैयरमेन राजीव शुक्ला ने इसको लेकर कहा कि वो मामले पर पढ़ेंगे और अगर जरूरी हुआ तो कोर्ट का रुख करेंगे।
बीसीसीआई की तीन वित्त वर्षों 2013-14 से 2015-16 में औसत कमाई 1164.7 करोड़ रुपए रही है। सीसीआई ने कहा, आयोग के आकलन में स्पष्ट तौर पर पता चला है कि बीसीसीआई ने प्रसारण अधिकारों की बोली लगाने वालों के व्यावसायिक हित के अलावा बीसीसीआई के आर्थिक हितों को बचाने के लिए जान-बूझकर मीडिया अधिकार करार में से एक नियम हटाया। इससे पहले फरवरी 2013 में भी सीसीआई ने बीसीसीआई पर जुर्माना लगाया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

