INDvsWI, match preview: नंबर वन इंडिया के सामने कितना प्रभाव दिखा पाएगी 'अनुभवहीन' वेस्टइंडीज
नई दिल्ली। भारत-वेस्टइंडीज के बीच 4 अक्टूबर से पहला टेस्ट मुकाबला राजकोट के मैदान पर सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। इस मुकाबले के एक दिन पहले ही टीम इंडिया ने अपनी 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। वहीं इस मुकाबले में पृथ्वी शॉ को मौका दिया गया है। बता दें कि भारत अभी मौजूदा वक्त में दुनिया की नंबर वन टेस्ट टीम है। ऐसे में अनुभवहीन वेस्टइंडीज के सामने यह एक बड़ा मुकाबला होगा। वहीं टीम में लगभग तीन हफ्ते के बाद विराट कोहली फिर से जलवे बिखेरते नजर आएंगे।
भारत का पलड़ा बहुत भारीः टेस्ट रैंकिंग की अगर बात करें तो वेस्टइंडीज 8वें नंबर की टीम है। उसे भारत के खिलाफ 2002 के बाद अपनी पहली जीत का इंतजार है जबकि भारतीय सरजमीं पर उसने 1994 के बाद कोई मैच नहीं जीता है। ऐसे में निश्चित रूप से भारत एक मजबूत स्थिति में है। यह तय है कि भारत इस मैच में नयी सलामी जोड़ी के साथ मैदान पर उतरेगा।केएल राहुल प्रतिभाशाली पृथ्वी शॉ के साथ मिलकर पारी का आगाज करेंगे।
भारतीय गेंदबाजों पर रहेगी नजरः भारत की बल्लेबाजी या गेंदबाजी की बात करें तो भारत वेस्टइंडीज से काफी ज्यादा मजबूत है। वहीं वेस्टइंडीज की भी गेंदबाजी काफी मजबूत है लेकिन अनुभवहीन है। ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होगा। वहीं भारत पहले ही मुकाबले में धमाल करने के इरादे से उतरेगा। वहीं वेस्टइंडीज के मुख्य गेंदबाज केमार कोच चोट की वजह से बाहर हो गए हैं।
भारत की 12 सदस्यीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
