कानपुर। जैसा कि हमने आप लोगों को पहले बताया था कि कंडोम बनाने वाली कंपनी मैनफोर्स ने अपना विज्ञापन किंग्स इलेवन पंजाब की जर्सी पर छापा है जिसे लेकर पंजाबी टीम के खिलाड़ी शर्म से लाल हो गये हैं और इसी कारण वो इस बात का विरोध कर रहे हैं लेकिन इस बात को लेकर प्रायोजक कंपनियां और आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
उनसे जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बड़ा ही अजीब रियेक्शन दिया। उन्होंने कहा कि जब कंडोम का विज्ञापन टीवी पर आता है तो कोई बवाल नहीं होता,अगर वो ही विज्ञापन जर्सी पर छप गया तो बवाल क्यों?
OMG: किंग्स इलेवन पंजाब की जर्सी पर छपा कंडोम का एड
इसलिए आईपीएल में किसी कंपनी को इस तरह से विज्ञापन करने से रोकने का कोई नियम नहीं है। दरअसल पंजाब की टीम की जर्सी पर कंडोम का विज्ञापन छपा है। आपको जानकर हैरत होगी कि टीम किंग्स इलेवन पंजाब की जर्सी पर प्रायोजक कंपनी मैनफोर्स का विज्ञापन है। कंडोम की सबसे मशहूर निर्माता कंपनी ने इस विज्ञापन के लिए टीम की मुख्य प्रायोजक टीम टाटा प्राइम के साथ डील की है। विज्ञापन 10 अप्रैल से टीवी पर दिखायी देगा क्योंकि पंजाब की टीम इस सीजन का पहला आईपीएल मैच 10 को ही खेलेगी।