Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्‍ट्रमंडल के खेल गांव में कंडोम का बोलबाला

CWG
नई दिल्ली। एचआईवी एड्स से बचने के लिए राष्‍ट्रमंडल खेलों के खेल गांव में कंडोम का मुफ्त वितरण अब प्रशासन के लिए मुसीबत बन गया है। यहां पर लगी वेंडिंग मशीन में कंडोम के 8000 पैकेट लगाए, जिनका लोग खुलकर इस्‍तेमाल कर रहे हैं, लेकिन इस्‍तेमाल किए गए कंडोम टॉयलेट में फेंक जाने के कारण खेल गांव के सीवर जाम होने लगे हैं। हालांकि राष्‍ट्रमंडल खेल महासंघ के अध्‍यक्ष माइक फेनेल ने इसे सकारात्‍मक बताया है।

हुआ यूं कि तमाम खिलाडि़यों ने इस्‍तेमाल किए गए कंडोम शौचालय में बहा दिए, जिस कारण कई जगह सीवर जाम होने की खबरें मिलने लगीं। एचआईवी एड्स की रोकथाम के लिए सुरक्षित सेक्‍स को बढ़ावा देने के लिए इस बार कंडोम की विशेष व्‍यवस्‍था की गई है। लेकिन अब यह व्‍यवस्‍था प्रशासन के लिए मुसीबत बन गई है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि कंडोम की वजह से सीवर जाम नहीं हुए हैं।

मीडिया में आयीं इन खबरों पर माइक फेनेल ने कहा है कि यदि खेल गांव के सीवर कंडोम की वजह से ही जाम हुए हैं, तो यह सकारात्‍मक परिणाम हैं। इससे पता चलता है कि खिलाड़ी अब सुरक्षित यौन संबंधों को बढ़ावा दे रहे हैं। फेनेल ने कहा कि कुछ समय पहले तक कंडोम प्रयोग पर हमेशा सवाल उठते रहे, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

उन्‍होंने कहा कि बर्सीलोना में 1992 के बाद से हर खेलगांव में कंडोम मुफ्त बांटे जाते हैं, ताकि एड्स जैसी बीमारियां न फैलें। बीजिंग ओलंपिक व दक्षिण अफ्रीका में हुए फीफा विश्‍व कप में भी मुफ्त कंडोम वितरित किए गए थे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:22 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+