मुंबई। वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले युवराज सिंह के घायल होने से पहले उनकी जगह टीम में शामिल किये गये मनीष पांडे पूरे आत्मविश्वास से भरे हैं। मनीष पांड ने आज बड़े मुकाबले से पहले कहा कि वह इस मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, अगर उन्हें टीम में मौका मिलता है तो उन्हें उनकी जिम्मेदारी पता है।
इन 5 वजहों से मनीष पांडे को टीम इंडिया में मिली युवी की जगह
INTERVIEW: Manish Pandey believes he is in good batting space and is ready to deliver when opportunity strikes #WT20 http://www.bcci.tv/videos/id/2155/icc-wt20-2016-manish-pandey-interview
Posted by Indian Cricket Team onThursday, March 31, 2016
मनीष ने कहा कि मुंबई की पिच काफी अच्छी है बाउंस अच्छा है और यह मेरी बल्लेबाजी के अनुकूल है। उन्होंने कहा कि उन्हें बैकअप खिलाड़ी के तौर पर रखा गया था, ऐेसे में इस मौके के लिए तैयार था। पांडे ने कहा कि आईपीएल आने वाला है और मैं उसकी तैयारियों में जुटा था, ऐसे में मेरी तैयारी पूरी है, उम्मीद है कि यह बड़ा मुकाबला हमारे पक्ष में जाएगा।