Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व कप से पहले शोएब मलिक ने पारिवारिक कारणों से छोड़ा इंग्लैंड का दौरा

नई दिल्ली। पाकिस्तान की विश्व कप टीम में शामिल अनुभवी खिलाड़ी शोएब मलिक ने पारिवारिक कारणों से इंग्लैंड दौरे से छुट्टी लेने का फैसला किया है। पाकिस्तान को इंग्लैंड में टी-20 और वनडे सीरीज में भाग लेना था। मलिक को छुट्टी के लिए मंजूरी मिल गई है, उन्होंने इस बारे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से अनुरोध किया था। मलिक के इस फैसले से साफ है कि वे इस सीरीज को विश्व कप से पहले की तैयारियों के तौर पर उपयोग नहीं कर पाएंगे।

आपको बता दें कि पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ एक टी-20 और पांच वनडे मैचों की सीरीज में भाग लेना है जो 5 मई से शुरू हो रही है। यह सीरीज 19 मई को समाप्त हो जाएगी। उसके बाद पाकिस्तान विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 31 मई के मैच से करेगा। यह मुकाबला विंडीज के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में होगा। इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान को अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ वार्म-अप मैच भी खेलने हैं।

शोएब मलिका का दौरे से हटना चौंकाने वाली बात इसलिए भी है क्योंकि यह इस खिलाड़ी का अंतिम विश्व कप है। इसके बाद मलिक ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने के संकेत दे दिए हैं। मलिक ने कहा था- ये मेरा अंतिम विश्व कप होगा और मैं पाक को जीतते हुए देखना चाहता हूं। मुझे लगता है टीम में युवा और अनुभव का जबरदस्त संयोजन हैं।

इसके अलावा उन्होंने भारत के साथ विश्व कप मैच को लेकर भी यह कहा था कि खेल में जंग जैसे शब्द इस्तेमाल नहीं करने चाहिए। इसके अलावा पाक कप्तान सरफराज अहमद भी साफ कर चुके हैं भारत के खिलाफ मैच उनके लिए केवल एक 'अन्य' मैच की तरह होगा।

Story first published: Monday, April 29, 2019, 21:59 [IST]
Other articles published on Apr 29, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+