खत्म हुई फ्लड लाइट की दिक्कत, ग्रीन पार्क में होंगे दोनों IPL मैच

कानपुर। ग्रीन पार्क में दो आईपीएल मैचों पर अब सारे संकट के बादल छट गये हैं। पार्क में फ्लड लाइट की समस्या को सुलझा लिया गया है और यहां आईपीएल के दो मैचों को कराये जाने की पुष्टि हो गयी है। आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि दोनों ही मैच अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे। उन्होंने कहा कि मैदान में फ्लड लाइट की दिक्कत को दूर कर दिया गया है।

IPL 9: रैना ने कहा, धोनी से न मिलूंगा और ना उन्हें देखूंगा!

ग्रीन पार्क में गुजरात लायंस के दो घरेलू मैच 19 और 21 मई को खेले जायेंगे। हालांकि यहां गौर करने वाली बात यह है कि इस मैदान में आजतक कोई भी दिन-रात्रि अंतर्राष्ट्रीय या आईपीएल मैच नहीं खेला गया है। राजीव शुक्ला ने कहा कि बीसीसीआई के मुक्य कैमरामैन एसके श्रीकांत ने इस फैसले पर पहुंचने में उनकी मदद की है। ग्रीन पार्क में 19 मई को कोलकाता नाईट राइडर्स और 21 मई को मुंबई इंडियंस के साथ रैना कि अगुवाई वाली गुजरात लायंस का मैच होना है।

राजीव शुक्ला ने बताया कि दोनों ही मैच अपने निर्धारित समय रात्रि के 8 बजे खेले जायेंगे। उन्होंने कहा कि मैदान में कुछ ऐसा हिस्सा था जहां फ्लड लाइट या आक्जिलरी की दिक्कत थी। लेकिन कई बल्बों के माध्यम से मैदान में उजाला बढ़ाया गया है। आपको बता दें कि कानपुर में 2000 से ही फ्लड लाइट की व्यवस्था है लेकिन मैदान में कोई भी डे-नाइट मैच नहीं हो सका है। जिसके चलते मैदान में डे नाइट मैच होने को लेकर सवाल उठ रहे थे।

Story first published: Monday, May 2, 2016, 16:42 [IST]
Other articles published on May 2, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+