Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

द्रविड़ ने फिर पेश की मिसाल, BCCI को पहले ही लिखकर बता दिया- 'मैं इस कंपनी का मालिक नहीं हूं'

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान राहुल द्रविड़ एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार भी द्रविड़ अपनी ईमानदारी को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल हितों के टकराव को लेकर द्रविड़ ने बीसीसीआई को एक लेटर लिखर बताया है कि वे एक 'कंपनी' के मालिक नहीं हैं। दरअसल मामला बेंगलुरु में बने नए पादुकोण-द्रविड़ सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस से जुड़ा है।

'मेरी कोई मालिकाना हक नहीं होगा'

'मेरी कोई मालिकाना हक नहीं होगा'

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबित राहुल द्रविड़ ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को चिट्ठी लिखकर इस पर अपनी राय स्पष्ट की है। द्रविड़ ने कहा है कि इस सेंटर में उनका कोई मालिकाना हित नहीं जुड़े हैं। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि, 'द्रविड़ ने खुद ही इस बात को स्पष्ट किया है कि सेंटर में उनका नाम इस्तेमाल होगा लेकिन इस कंपनी और इसके द्वारा चलायी जा रही अकादमी में उनका कोई मालिकाना हक नहीं होगा।' खबर के मुताबिक द्रविड़ फिलहाल इस सेंटर के सलाहकार बोर्ड के को-चेयरमैन हैं।

द्रविड़ को नहीं होगी कोई परेशानी

द्रविड़ को नहीं होगी कोई परेशानी

आपको बता दें कि कुछ समय पहले यह मामला सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त किए गए प्रशासकों की समिति के समक्ष लाया गया था। यह जानने के लिए कि यह हितों के टकराव का मामला है या नहीं। खबर के मुताबिक बीसीसीआई अधिकारी ने बताया कि इस मामला में द्रविड़ को कोई परेशानी नहीं होगी।

अंडर-19 वर्ल्डकप के लिए रवाना होने से पहले ही लिखी थी चिट्ठी

अंडर-19 वर्ल्डकप के लिए रवाना होने से पहले ही लिखी थी चिट्ठी

अधिकारी के मुताबिक किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले कानूनी स्पष्टीकरण लेना बेहतर होता है। एक बार जब लोकपाल की नियुक्ति हो जाएगी, द्रविड़ को सूचना दे दी जाएगी। आपको बता दें कि द्रविड़ ने ये चिट्ठी अंडर19 वर्ल्डकप के लिए न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले ही लिख दी थी।

अंडर-19 टीम के लिए छोड़ दी थी आईपीएल में दिल्ली की कोचिंग

अंडर-19 टीम के लिए छोड़ दी थी आईपीएल में दिल्ली की कोचिंग

गौरतलब है कि द्रविड़ आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच के अलावा इंडिया-ए और इंडिया अंडर-19 टीम क कोच भी थे। जिसके बाद हितों के टकराव को देखते हुए द्रविड़ ने आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के कोच का पद छोड़कर युवा क्रिकेटरों को क्रिकेट सिखाने का जिम्मा लिया था। जिसके बाद द्रविड़ के ही कोच रहते भारत ने अभी हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर रिकॉर्ड चौथी बार खिताब जीता था।

Story first published: Friday, March 9, 2018, 10:03 [IST]
Other articles published on Mar 9, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+