तैयारियों को लेकर फीफा ने ब्राजील को लताड़ा
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक फीफा के महासचिव जेरोम वाल्के ने ब्राजील की खेल वेबसाइट 'ग्लोबोइस्पोर्ते' के साथ बातचीत के दौरान कहा, "ब्राजील सही दिशा में नहीं चल रहा है।"
वाल्के ने कहा कि ब्राजील ने फुटबाल विश्व कप की मेजबानी हासिल करने के लिए दशकों तक मेहनत और इंतजार किया है। ऐसे में उसे विश्व कप की तैयारियों को लेकर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।
वाल्के ने कहा, "ब्राजील को दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप के लिए तैयारियों में तेजी लानी चाहिए। इस वर्ष ब्राजील में चुनाव हैं, ऐसे में विश्व कप से जुड़े सभी काम रुक जाएंगे। अगले वर्ष मशहूर कार्निवाल है और फिर एक बार सब कुछ रुक जाएगा। ऐसे में ब्राजील को उपलब्ध समय का इस्तेमाल करना चाहिए।"
वाल्के ने हालांकि यह भी कहा कि फीफा को ब्राजील पर पूरा भरोसा है और यही कारण है कि वह 2014 विश्व कप के लिए कोई अन्य मेजबान चुनने के बारे में नहीं सोच रहा है। वाल्के मानते हैं कि ब्राजील विश्व कप की तैयारियों में जरूरी तेजी लाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications