कांग्रेसी नेता की मांग, कोहली को निकाल बाहर करो टीम इंडिया से
लखनऊ। आस्ट्रेलिया के हाथों टीम इंडिया की हार को अब तक लोग पचा नहीं पा रहे हैं, लोगों का गुस्सा सबसे ज्यादा टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली पर फूटा है। लोगों को लगता है कि विराट का अपनी प्रेमिका अनुष्का शर्मा के साथ रहना ही टीम की हार का मुख्य कारण है। इसलिए जहां अभी तक लोग सोशल मीडिया पर अनुष्का को कोस रहे थे वहीं दूसरी ओर कांग्रेसी नेता अब विराट कोहली को टीम से बाहर निकाले जाने की मांग कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विवेक कुमार सिंह ने मीडिया से बात करते हुए भारत की हार का ठिकरा विराट कोहली के सिर फोड़ा है और कहा है कि उनके जैसे प्लेयर से हम इस तरह की लापरवाही की उम्मीद नहीं रखते लेकिन विराट ने लापरवाही दिखायी है इसलिए उन्हें टीम में कैसे रखा जा सकता है।
विराट के लिए विवेक सिंह ने कहा कि जब सेमीफाइनल के लिये आस्ट्रेलिया की पूरी टीम तैयारी में लगी थी तब विराट कोहली अपनी गर्लफ्रैंड अनुष्का शर्मा के साथ अफगानी चिकन खा रहे थे।
मुझे तो बीसीसीआई पर भी गुस्सा आ रहा है इसलिए मेरे हिसाब से तो उन अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए जिसने प्रेमिका और पत्नी को विश्व कप में ले जाने की अनुमति दी। सिंह ने कहा कि जब तक प्रेमिका और बीवी खिलाड़ियों के पास नहीं पहुंचे थे तब तक सब सही चल रहा था लेकिन जैसे ही यह लोग पहुंचे, आपको रिजल्ट दिख गया।
तो अनुष्का को राष्ट्रीय भाभी घोषित कर दिया जाता
गौरतलब है कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली मात्र 1 रन बनाकर आउट हुए जिसके कारण भारतीयों का गुस्सा उन पर निकल रहा है, जिस समय विराट आउट हुए थे उस समय दर्शक दीर्घा में अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

