लोढ़ा समिति की सिफारिशों के मद्देनज़र 21 सितंबर को होगी BCCI की AGM मीटिंग
नई दिल्ली। 21 सितंबर को भारतीय क्रिकेट बोर्ड यानी बीसीसीआई अपनी वार्षिक आम बैठक(एजीएम) आयोजित करने जा रही है। इसमें लोढ़ा समिति की सिफारिशों के क्रियान्वयन से पहले एक आम सहमति के लिए किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले आज यानी सोमवार को बीसीसीआई कार्यकारी समिति समीक्षा कर रही है। आपको बता दें कि लोढ़ा समिति का गठन उच्चतम न्यायालय ने किया था।
बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के मुताबिक, बीसीसीआई 21 सितंबर को मुंबई में एजीएम का आयोजन करा सकती है। लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करने संबंधी निर्णय सुप्रीम कोर्ट ने 18 जुलाई को दिया था। 25 अगस्त से पहले तीन सदस्यीय अनुपालन रिपोर्ट सौंपी जानी है और इसी वजह से बीसीसीआई ने इस हाई लेवल मीटिंग को बुलाया है।
Read : धोनी हैं रजनीकांत के फैन, कबाली वाले पोज को कॉपी कर इंस्टाग्राम पर डाली तस्वीर
बीसीआई अगर अनुपालन रिपोर्ट नहीं सौंपती है तो इसे सुप्रीम कोर्ट की अवमानना के रूप में भी देखा जा सकता है। लेकिन बीसीसीआई चाहता है कि भारत के प्रमुख न्यायाधीश टीएस ठाकुर खुद को इस मामले से अलग रखें। लोढ़ा समिति ने 11 ऐसे बिंदु चिन्हित किए हैं जिन्हें लागू किया जाना है।
Read : पाकिस्तान का टेस्ट नंबर-1 टीम बनना वाकई गर्व की बात है : मिस्बाह उल हक
इनकी रिपोर्ट को दो चरणो में अनुपालित कराया जा सकता है। पहली अनुपालन रिपोर्ट में शामिल प्रस्तावों को 30 सितंबर तक लागू किया जाना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
