Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व रैकिंग में फिसलीं सिंधू, सायना शीर्ष पर बरकरार

नई दिल्ली| भारतीय अग्रणी महिला बैटमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु गुरुवार को जारी विश्व बैटमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की ताजा रैंकिंग में दो स्थान फिसलकर 14वें पायदान पर पहुंच गईं। हालांकि शीर्ष भारतीय बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल शीर्ष पर बरकरार हैं।

विश्व चैम्पियनशिफ में दो कांस्य पदक जीत चुकीं सिंधू काफी लंबे समय तक शीर्ष-10 में रह चुकी हैं, लेकिन मौजूदा सत्र की शुरुआत से ही वह लय में नहीं हैं।आस्ट्रेलियन ओपन सुपरसीरीज में भी बुधवार को वह पहले ही दौर में हारकर बाहर हो गईं।

सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त सायना ने इधर भारतीय उम्मीद बरकरार रखते हुए गुरुवार को आस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पुरुष एकल वर्ग में भारत के शीर्ष खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत विश्व वरीयता में चौथे पायदान पर बरकरार हैं, जबकि राष्ट्रमंडल खेलों के विजेता पारुपल्ली कश्यप और एच. एस. प्रनॉय ने एक-एक स्थान ऊपर क्रमश: 12वां और 14वां स्थान हासिल किया। देश की शीर्ष महिला जोड़ी ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने तीन स्थानों की छलांग लगाते हुए 18वें पायदान पर जगह बना ली।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:15 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+