Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मनीष पांडे ने बचाई टीम की लाज, बिना छक्का लगाए खेल डाली शानदार पारी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चाैथे टी20 मुकाबले के लिए रोहित शर्मा को बाहर रखा तो उनकी जगह संजू सैमसन को माैका दिया। न्यूजीलैंड ने टाॅस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। हालांकि भारत के लिए बदलाव करना सही साबित नहीं हुआ। रोहित के बगैर टीम की शुरूआत बेहद खराब रही और आधी टीम 10.2 ओवर में 84 रन बनाकर पवेलियन लाैट गई। वो तो शुक्र था कि मनीष पांडे ने टीम की लाज बचा ली। नहीं तो एक समय टीम के लिए 150 तक पहुंचना भी बेहद मुश्किल नजर आ रहा था।

लोकेश राहुल 39 रन बनाकर आउट हो गए। मनीष पांडे भी 8 रन बना सके तो तीसरे नंबर पर आएख कप्तान विराट कोहली भी 11 रन ही बना सके। लेकिन छठे नंबर पर आए मनीष ने टीम को संभालने का प्रयास किया। मनीष ने बड़ी सूझबूझ से रन बटोरने शुरू कर दिए और 36 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाकर न्यूजीलैंड के सामने 8 विकेट खोकर 165 रनों का चुनाैतीभरा लक्ष्य रख दिया।

मनीष के टी20 करियर का यह तीसरा अर्धशतक रहा। उनकी यह पारी बिना छक्कों से आई, जिसमें सिर्फ 3 चाैके ही शामिल रहे। यानी कि मनीष ने दाैड़कर रन चुराने में कामयाबी हासिल की। संजू का यह 37वां अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच रहा। इस खिलाड़ी ने पिछले मैच में भी नाबाद 14 रन बनाए थे, जबकि सीरीज के पहले मैच में भी नाबाद 14 रनों की पारी खेली थी। मनीष के अलावा अंतिम समय शार्दुल ठाकुर ने 15 गेंदों में 20 रनों की अहम पारी खेली। जबकि श्रेयर 1, शिवम दुबे 12 रन बना सके।

मनीष का यह न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला अर्धशतक रहा है। इस मैच से पहले मनीष कीवियों के खिलाफ 4 मैच खेल चुके थे लेकिन वो सिर्फ 45 रन ही बना सके थे। लेकिन इस बार महत्तवपूर्ण कड़ी में वो कीवियों पर भारी पड़ने में सफल हो गए हैं।

Story first published: Friday, January 31, 2020, 14:49 [IST]
Other articles published on Jan 31, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+