Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लसिथ मंलिगा को घर से मिली बुरी खबर, विश्व कप छोड़कर वापस लौटे अपने देश

नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स में जारी आईसीसी विश्व कप के बीच श्रीलंका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के लिए घर से बुरी खबर आई है। उनकी सास का निधन हो गया है जिस कारण अब वह वापल अपने देश में लाैट चुके हैं। श्रीलंका टीम ने अपना चाैथा मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला, हालांकि बारिश के कारण यह मैच रद्द किया गया, जिसके बाद ही मलिंगा कोलंबो के लिए रवाना हो गए।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। बोर्ड ने कहा, "लसिथ मलिंगा श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच के तुरंत बाद स्वदेश लौट जाएंगे क्योंकि उनकी सास का निधन हो गया है। वह 15 जून को आस्ट्रेलिया के साथ होने वाले मैच से पहले टीम के साथ जुड़ सकते हैं।"

मलिंग ने अभी तक इस विश्व कप में तीन मैचों में तीन विकेट अपने नाम किए हैं। सात जून को पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच बारिश के कारण धुल गया था। श्रीलंका को पहले मैच में न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से मात दी थी। वहीं दूसरे मैच में उसने वापसी करते हुए अफगानिस्तान को हराया था। अब इनका अगला मुकाबला 15 जून को आस्ट्रेलिया के खिलाफ होना है जिसमें शायद ही मलिंगा नजर आ सकें। मलिंगा श्रीलंका के स्टार गेंदबाज हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 39 रन देकर तीन विकेट झटके थे। ऐसे में अगर वो आस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेल सके तो श्रीलंका के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

Story first published: Wednesday, June 12, 2019, 15:30 [IST]
Other articles published on Jun 12, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+