INDvsWI: टीम इंडिया से होगी कप्तान कोहली और एमएस धोनी की छुट्टी, इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका!
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज के साथ दूसरे टेस्ट मुकाबले की तैयारी में जुटी है, पहले मुकाबले में मिली धमाकेदार जीत के बाद दूसरे टेस्ट में भारत मजबूत मनोबल के साथ मैदान में उतरेगी। हालांकि उससे पहले भारत के लिए एक बड़ी चिंता का विषय है कि आखिर वनडे और टी-20 सीरीज जो वेस्टइंडीज के साथ खेला जाना है जिसका आगाज 21 अक्टूबर से हो रहा है, आखिर उसके लिए टीम कैसी होगी। सबसे बड़ी चिंता का विषय है कोहली और एमएस धोनी को लेकर।
ये भी पढ़ें-इस टेनिस स्टार के साथ विराट कोहली ने की ऐसी 'हकरत', लोगों ने कर दिया ट्रोल

कोहली को दिया जा सकता है आरामः
इंग्लैंड में करीब 80 दिनों के आराम के बाद विराट कोहली को एशिया कप में करीब तीन हफ्तों का आराम दिया गया था और टीम की कमान रोहित के हाथों में थी। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं कि आगामी विश्वकप को ध्यान में रखते हुए और कोहली के बिजी शेड्यूल के चलते उन्हें इस वनडे और टी-20 सीरीज में भी आराम दिया जाए और रोहित के हाथों में कमान दी जाए।

एमएस धोनी भी हो सकते हैं बाहरः
खबरें यहां तक हैं कि कप्तान कोहली के साथ-साथ पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी टीम से बाहर हो सकते हैं। उनकी जगह टीम में पंत को शामिल किया जा सकता है। अब देखना ये होगा कि क्या धोनी को पूरी सीरीज से बाहर किया जाता है या फिर कुछ मुकाबलों के लिए। बता दें कि पंत को टीम में धोनी के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे में चयनकर्ता उन्हें ज्यादा से ज्यादा मौका देना चाहेंगे।

होने हैं 3 वनडे और 5 टी-20 मुकाबलेः
दो टेस्ट मुकाबले के बाद दोनों टीमें 21 अक्टूबर से तीन वनडे और उसके बाद 5 टी-20 सीरीज खेलेंगी। वहीं टीम में भुवी और बुमराह की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। ऐसे में देखना होगा कि आखिर किस खिलाड़ी को टीम में मौका मिलता है।
ये भी पढ़ें- टी-20 के इस मैच में 9 रन पर ही गिर गए 8 विकेट, डकवर्थ लुईस से निकला मैच का रिजल्ट
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
