हेमांग अमीन बने आईपीएल के नए COO, ये होगी जिम्मेदारी
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हेमांग अमीन को आईपीएल का नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया है। बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने शनिवार को यह घोषणा करते हुये बताया कि अमीन बीसीसीआई के सीओओ राहुल जौहरी को रिपोर्ट करेंगे।
पिछले सात सालों से बीसीसीआई के लिए काम कर रहे हेमांग अमीन के बारे में बीसीसीआई के अध्यक्ष सीके खन्ना ने कहा कि अमीन बेहद लगनशील हैं और पिछले सात सालों में किसी ना किसी रूप में आईपीएल से जुड़े रहे हैं।
इसके अलावा बीसीसीआई के सेक्रेटरी अमिताभ चौधरी ने भी अमीन की तारीफ की, उन्होंने कहा- वो (हेमांग अमीन) अनुभवी और मजबूत नेतृत्व क्षमता रखते हैं। उनके नेतृत्व में आईपीएल अधिक लोकप्रिय होगा।
आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि हेमांग अमीन के पास विभिन्न तरह के बाजार और स्टेकहोल्डर के बीच तालमेल का अच्छा अनुभव है। उन्होंने अमीन की नियुक्ति को आईपीएल के लिए महत्वपूर्ण बताया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
